यूपी में कब दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग का ताजा अपडेट!
News Image

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम बदलने वाला है, क्योंकि यहां मानसून दस्तक देगा। अभी पहाड़ी इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। हिमाचल में आज से बारिश शुरू होने की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि मानसून प्रदेश में जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में 20 जून 2025 को मानसून आ सकता है।

18 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

मानसून के 27 मई तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। यूपी में सबसे पहले गोरखपुर में 18 जून तक मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान के किराना हिल्स में परमाणु रेडिएशन फैलने की आशंका! क्षेत्र खाली होने का दावा

Story 1

मंत्री विजय शाह का विवादित बयान: जिन्होंने हिंदुओं के कपड़े उतारे, उनकी बहन को भेज वैसी की तैसी करवाई

Story 1

फिल्मी अंदाज़ में कॉन्स्टेबल ने मारी लात, चेन लुटेरों को किया धराशायी!

Story 1

मानसून की दस्तक! मई में ही कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Story 1

नाबालिग के साथ पकड़े गए पाकिस्तानी ने दी धर्म की दुहाई, पुलिस ने सिखाया सबक!

Story 1

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित; IPL स्टार बाहर, ग्रीन की वापसी!

Story 1

वायरल वीडियो: कार्डियो करने के चक्कर में पति पत्नी संग गिरे नदी में!

Story 1

क्या भारत पाकिस्तान से PoK वापस लेगा? MEA का स्पष्ट संदेश

Story 1

संन्यास के तुरंत बाद वृंदावन पहुंचे विराट, अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Story 1

दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश, मौसम में बदलाव! 16 मई को फिर पलटेगा मौसम