दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। आज, यानी मंगलवार को यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, अंडमान सागर के दक्षिणी क्षेत्र, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी हिस्सों तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई है।
अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकांश भाग, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में आगे बढ़ेगा। परिस्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई हैं।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं तेज गति से चल रही हैं। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर हवा की गति 20 समुद्री मील से अधिक हो गई है, और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किलोमीटर तक बढ़ गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है, जो बादल छाए रहने का संकेत है। ओएलआर पृथ्वी से अंतरिक्ष में निकलने वाली ऊर्जा का माप है। मौसम विभाग का कहना है कि ये सभी स्थितियां इस क्षेत्र में मानसून के आने का संकेत दे रही हैं।
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आज से 15 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 13 से 16 मई के दौरान बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 15 मई को बारिश का अनुमान है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14 मई को और झारखंड में 15 और 16 मई को बारिश होने की संभावना है। केरल में 27 मई तक बारिश होने का अनुमान है।
About Advance of Southwest 2025 on 13th May 2025:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 13, 2025
1) Widespread moderate rainfall with heavy rainfall at a few places occurred over the Nicobar Islands during past 24 hours. Thus, the widespread rainfall with isolated/scattered heavy rainfall continued over the Nicobar Islands… pic.twitter.com/JyabwSPGIc
मैंने अपना बेटा खोया, पाकिस्तान अब जान लें... : शहीद लेफ्टिनेंट के पिता की चेतावनी
ऑपरेशन केलर: सेना ने शोपियां में मार गिराए 3 खूंखार आतंकी, खुफिया जानकारी बनी सफलता की कुंजी
एक्सक्लूसिव: भारत के हमले से पहले और बाद की पाकिस्तानी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर वायुसेना केंद्र का दौरा कर वायु योद्धाओं को सराहा
इंग्लैंड सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, 39 वर्षीय क्रेग एर्विन बने कप्तान!
ये भारत का अपमान... मोदी जी आप कहां छिपे हैं? जवाब दीजिए - आप सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला
पाकिस्तान के किराना हिल्स में परमाणु रेडिएशन फैलने की आशंका! क्षेत्र खाली होने का दावा
क्यों सोते नहीं दुश्मन पायलट? आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी की तस्वीर ने दिया कड़ा संदेश
तुम खुश हो...? प्रेमानंद महाराज के सवाल पर विराट कोहली का जवाब!
आदमपुर एयरबेस पर गरजे PM मोदी, जवानों संग भारत माता की जय से गूंजा आसमान! पाकिस्तान का झूठ बेनकाब!