तुम खुश हो...? प्रेमानंद महाराज के सवाल पर विराट कोहली का जवाब!
News Image

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद, विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। दोनों को साथ में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ समय पहले भी, जब कोहली अच्छे फॉर्म में नहीं थे, तब वे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। वहां से आशीर्वाद लेकर कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक भी लगाया था।

अब, एक बार फिर कोहली आश्रम पहुंचे हैं। इस बार, टेस्ट से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

प्रेमानंद महाराज ने कोहली से पूछा, तुम खुश हो? जिसके जवाब में किंग कोहली ने हां में जवाब दिया। महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर तक बात की। कोहली एकटक होकर महाराज जी की बातों को सुन रहे थे।

प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में लगभग तीन घंटे तक रुके थे।

कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने शानदार 14 साल के टेस्ट करियर का अंत किया, जिसमें उन्होंने 123 मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं।

इस जोड़े को पिछले कुछ सालों में कई मंदिरों में जाते हुए देखा गया था। इस साल जनवरी में, विराट, अनुष्का शर्मा और उनके बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

2023 में, इस दंपति ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। इससे पहले, दोनों ने उत्तराखंड में नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम की आध्यात्मिक यात्रा की।

विराट के टेस्ट रिटायरमेंट का फैसला तब आया जब यह बताया गया कि कोहली ने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने फैसले के बारे में बता दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

CDS चौहान के बयान पर सियासी घमासान: खरगे ने घेरा, दुबे का पलटवार!

Story 1

जयवर्धने दे रहे थे सलाह, जसप्रीत ने दिखाया दम, हैरान रह गए कोच!

Story 1

तेज रफ्तार बाइक, नाले में छलांग, स्पाइडरमैन बना हीरो!

Story 1

नायर का दोहरा शतक, पुजारा और उमरीगर के क्लब में शामिल, जवाब में हेन्स का शतक

Story 1

हाउसफुल 5 का धमाल: द फूगड़ी डांस हुआ रिलीज, नाना पाटेकर का दिखा जबरदस्त अंदाज!

Story 1

CDS के जेट गिरने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार: युद्ध में नुकसान गिनना नहीं, जीत मायने रखती है!

Story 1

कोई भी सिस्टम से ऊपर नहीं : मुर्शिदाबाद के SP का दबंगों को कड़ा संदेश

Story 1

जेल में रहते आतंकी लखवी बना पिता, ओवैसी ने अल्जीरिया में बताया क्यों ज़रूरी है पाकिस्तान का ग्रे लिस्ट में आना

Story 1

शाहिद अफरीदी का दुबई में स्वागत: भारत में आक्रोश

Story 1

क्या कप्तानी मिलते ही बदल गए शुभमन गिल? हार्दिक से नहीं मिलाया हाथ!