दिल्ली और NCR के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 16 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
14 और 15 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली के साथ-साथ NCR में भी मौसम लगभग एक जैसा रहेगा। इस हफ्ते मौसम गर्म रहेगा, लेकिन अचानक आंधी और बारिश से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
16 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। आंधी के दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान नहीं है।
16 मई को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
17 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
18 और 19 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
#WATCH दिल्ली: शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/zE3ICHB4cF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
17 मई को विराट कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट पर RCB फैंस का अनोखा ट्रिब्यूट!
रात को पाकिस्तान को लताड़ा, सुबह जवानों से मिले मोदी: जीता दिल!
प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर वायुसेना केंद्र का दौरा कर वायु योद्धाओं को सराहा
आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी का दौरा, पाकिस्तान के प्रोपेगंडा की खुली पोल
विराट-अनुष्का ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, मिला खास उपदेश
पाकिस्तान में रेडिएशन लीक? क्या यही है सीज़फायर का असली राज?
तुम्हारी बहन से ही... ; कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर विवादों में भाजपा मंत्री
पाकिस्तान के मुंगेरी लाल वाले दावे, दुनिया हंस रही!
क्या ये भारत का अपमान? सीजफायर पर AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल!
कैथल के लाल ने गाड़ा झंडा, किसान का बेटा सरकारी स्कूल से बना टॉपर!