बिहार में अगले तीन घंटे भारी! तीन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
News Image

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय जिले के कई हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 40 से 50 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है।

बारिश और हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका है। आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 12 से 16 मई के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, और पछुआ हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रहेंगे। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य भारत और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी। 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दोस्ती के बदले धोखा: पाकिस्तान का समर्थन कर विलेन बना तुर्की, सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड शुरू

Story 1

चैन से न बैठे पाकिस्तान, सीजफायर हुआ लेकिन भारतीय सेना अगले मिशन के लिए तैयार!

Story 1

आईपीएल 2025: तनाव के बाद नया शेड्यूल, 17 मई से फिर शुरू होगा रोमांच!

Story 1

आईपीएल 2025: बीसीसीआई ने जारी किया नया शेड्यूल, 17 मई से फिर शुरू होगा रोमांच

Story 1

ट्रंप का चौंकाने वाला दावा: भारत-पाक के बीच स्थायी सीजफायर मैंने कराया, वरना व्यापार रोक देता!

Story 1

पाकिस्तान पर प्रहार की बात चल रही थी, अचानक विराट कोहली क्यों?

Story 1

कैसे विराट कोहली बने किंग ?, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला आसान नहीं लेकिन सही

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की चीनी मिसाइलें हुईं नाकाम, भारतीय सेना ने दिखाए सबूत

Story 1

मैं उनकी इज्जत नहीं करता : विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद का बड़ा खुलासा

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: स्काई स्ट्राइकर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, जानिए किसने बनाया