पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बड़ा झूठ: शरीफ बोले - ‘हम जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे’
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों से चल रही जंग के बाद शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई थी।

सीजफायर लागू होने के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने घोर उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक से हमला बोला।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

शनिवार रात 11:30 बजे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ झूठा और भड़काऊ बयान दिया।

शहबाज शरीफ ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।

सीजफायर लागू होने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र को संबोधित किया।

शहबाज ने कहा कि भारत ने पहले हमला शुरू किया, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने चंद घंटों में ही भारत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

शरीफ ने आगे कहा, अल्लाह के करम से हमारी सेना ने ऐसा तूफान बरसाया कि भारत चीख उठा।

उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है, उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पाकिस्तान अपनी सीमा और सम्मान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा और इस जंग को अंजाम तक पहुंचाएगा।

शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया।

पाकिस्तानी पीएम ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की तारीफ भी की।

शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला किया गया।

शरीफ ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है और पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है, जिसने हमले की जांच में सहयोग की पेशकश की थी।

शरीफ ने कहा कि भारत ने कानून और समझदारी का रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि उकसावे की कार्रवाई की।

शहबाज ने यह भी कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को हुआ है।

शरीफ का दावा है कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने 90 हजार लोगों की जान गंवाई और 152 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान सहा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में खलबली, भारत का कड़ा संदेश

Story 1

गोपालगंज में अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Story 1

सीजफायर के बीच ब्लैकआउट: सांबा में चेतावनी, जैसलमेर में ड्रोन बैन

Story 1

आईपीएल 2025: टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त? बीसीसीआई का ताजा अपडेट

Story 1

PoK: भारत का अंतिम लक्ष्य!

Story 1

बिहार: किशनगंज में अगले 3 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट!

Story 1

दिग्गज क्रिकेटर बॉब काउपर का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Story 1

भारत-पाकिस्तान युद्ध: सचिन पायलट का बड़ा बयान, PoK भारत का अभिन्न अंग, 1994 का प्रस्ताव दोहराएं

Story 1

लाशें गिनना नहीं, टारगेट हिट करना : रक्षा मंत्रालय ने खोली पाकिस्तान की पोल

Story 1

राजस्थान: शहीद सुरेंद्र मोगा की बेटी का आक्रोश, बोलीं- मैं पापा का बदला लूंगी, पाकिस्तान को...