पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने किशनगंज जिले के लिए अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश के दौरान बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 10 से 16 मई के बीच राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है।
सबसे ज्यादा प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के होंगे, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र शामिल हैं।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य भारत और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी। 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 11, 2025*
हमें दो 93,000 हथियार, फिर देखो क्या करते हैं पाकिस्तान का : बलोच नेता का भारत से चौंकाने वाला बयान
स्नेह राणा ने महिला वनडे में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई खलबली
पाकिस्तानी आर्मी का झूठ बेनकाब: इंडिया टीवी ने दिखाई पूरी सच्चाई!
अजमेर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी: सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर रहने का आह्वान
आईपीएल 2025: आरसीबी खेमे में उथल-पुथल, महत्वपूर्ण खिलाड़ी का साथ छूटना तय!
आप पाकिस्तान को खत्म कीजिए, हम पीछे से हमला करेंगे - बलूचिस्तान का भारत को संदेश
हिन्दुस्तान का बब्बर शेर , अब आराम के मूड में? पूर्व क्रिकेटर की विराट से बड़ी अपील!
सेना कमांडरों को मिला संघर्ष विराम उल्लंघन से निपटने का पूर्ण अधिकार!
नुरुल हसन की गलती से बांग्लादेश को 5 रन का नुकसान
विराट कोहली: क्या मजबूरी में ले रहे हैं संन्यास? दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप