भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 10 से 14 मई तक देश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 10 से 12 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में भूस्खलन और बर्फबारी की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ छींटे, धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।
पश्चिमी भारत में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 10 मई को गुजरात, कोकण और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तूफानी हवाओं का खतरा बढ़ गया है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 10 से 14 मई के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार पांच दिन भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में 10 से 14 मई तक मूसलधार बारिश की आशंका है। जलभराव, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई जिलों में स्कूल बंद किए जा सकते हैं।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में 10 से 14 मई के बीच गरज के साथ बिजली, तेज हवाएं और बारिश का पूर्वानुमान है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 13 और 14 मई को भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10 से 14 मई तक तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल उप-हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
आईएमडी और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान घरों से बाहर न निकलें, खासकर जब गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान हो। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रेलवे और हवाई सेवा विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
*मौसम की चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 10, 2025
मुख्यबिंदु
पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों में 14 मई तक उष्ण लहर की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में 12 मई तक और मध्य भारत में 14 मई तक गरज के साथ बिजली और वर्षा की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में… pic.twitter.com/BZWgtSTPoE
भारत-पाक युद्ध: सीजफायर उल्लंघन पर भारत की चेतावनी, चीन ने भी बढ़ाया तनाव!
सीजफायर पर ट्वीट करके फंसे सलमान खान, लोगों ने लगाई लताड़
बड़ी खुशखबरी: भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम! ट्रंप की मध्यस्थता से सुलह, आज से सीजफायर लागू
सीजफायर के ऐलान के तीन घंटे बाद ही जम्मू-कश्मीर में धमाके, सायरन बजे!
भारत-पाक युद्धविराम: गहलोत को आई इंदिरा गांधी की याद, जानें क्या है पूरा मामला
CA परीक्षा स्थगित: देश में बदला शेड्यूल, अब 16 मई से शुरू होंगे एग्जाम
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर: विदेश सचिव ने बताया कैसे बनी सहमति
IPL 2025: एक हफ्ते से पहले शुरू होने की संभावना, भारत-पाक सीजफायर से मिली राहत
अचानक युद्ध विराम: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 मिनट में क्या हुआ?
बड़ी खबर: भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार!