अचानक युद्ध विराम: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 मिनट में क्या हुआ?
News Image

सब कुछ अप्रत्याशित था। किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा। और फिर वह खबर आई, जिसने सबको राहत की सांस लेने पर मजबूर कर दिया: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा! शनिवार शाम को नाटकीय ढंग से इसका ऐलान हुआ।

पिछले चार दिनों से जारी तनाव पर शांति छा गई। दोनों देश शाम 5 बजे से एक दूसरे पर हमला न करने पर राजी हो गए।

यह सब कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक ट्वीट से शुरू हुआ। जानिए इस युद्ध विराम की पूरी टाइमलाइन:

शाम 5:33: डोनाल्ड ट्रम्प का ट्वीट भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। सभी शनिवार रात के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक, शाम 5:33 बजे, डोनाल्ड ट्रम्प ने एक्स पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर राजी हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को बधाई भी दी।

शाम 5:37: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का पोस्ट चार मिनट बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों से वह और उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स, पीएम मोदी, पाक पीएम शहबाज शरीफ और अन्य बड़े नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने खुशी जताई कि दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।

शाम 5:38: पाक के डिप्टी पीएम इशाक डार का पोस्ट इसके एक मिनट बाद, इशाक डार ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्ध विराम की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिश की है।

शाम 5:54: विदेश मंत्रालय का ऐलान शाम 5:54 बजे, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और दोनों पक्षों में पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बनी।

शाम 6:07: भारत का बयान- तीसरे देश का रोल नहीं शाम 6:07 बजे, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सीजफायर पर सहमति पूरी तरह से द्विपक्षीय है। मतलब, अमेरिका बीच में नहीं था। भारत ने अमेरिका के मध्यस्थता वाले दावे को खारिज कर दिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेन

Story 1

भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए पाक के 5 बड़े आतंकी, जैश से लेकर लश्कर तक तबाह

Story 1

शेर-ए-हिंद आगे बढ़, उड़ा दुश्मनों के सिर: सेना ने नेस्तनाबूद किए टेरर लॉन्च पैड्स!

Story 1

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टीम इंडिया पर बैन? जानिए सच्चाई!

Story 1

पाकिस्तान ने भारत से लगाई सीज़ फायर की गुहार, संघर्ष थमा

Story 1

IPL 2025 के बचे हुए 16 मैच चिन्नास्वामी सहित इन 3 स्टेडियम में!

Story 1

ख्वाजा आसिफ की खुली पोल: पाकिस्तानी सांसद ने ही संसद में धो डाली इज्जत!

Story 1

IAF महिला पायलट शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने पकड़ा? वायरल वीडियो का सच सामने आया

Story 1

पाकिस्तान की बोलती बंद! 86 घंटे में युद्ध विराम की गुहार, ऑपरेशन सिंदूर से मची खलबली

Story 1

पीएम मोदी की सेना प्रमुखों संग उच्च स्तरीय बैठक, पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी