पाकिस्तान ने भारत से लगाई सीज़ फायर की गुहार, संघर्ष थमा
News Image

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आखिरकार शांत हुआ. पाकिस्तानी सैन्य अभियान महानिदेशक ने आज भारतीय सैन्य अभियान महानिदेशक से फोन पर बात की.

पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को रोकने की गुहार लगाई. भारत इस गुहार पर सहमत हो गया है, और अब दोनों देशों के बीच कोई गोली नहीं चलेगी.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम एक प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को दोपहर 3:35 बजे फोन किया था.

दोनों पक्षों में सहमति बनी कि जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से रोक दी जाएगी.

दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे.

विदेश मंत्रालय जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जिसमें संघर्ष को रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ भारत की शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे, के जवाब में 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकवादी ठिकानों को हवाई हमलों से नष्ट कर दिया था.

इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाहट में था और उसने गुरुवार शाम से भारत के कई ठिकानों पर लगातार हमले किए, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया.

पाकिस्तान ने सैकड़ों ड्रोन, मिसाइलें और यहां तक कि लड़ाकू विमानों से भारत के कई शहरों पर हमले किए. भारतीय सेना ने उनके हर हमले को विफल कर दिया.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रम्प कार्ड विफल, पाक सेना ने 4 घंटे में तोड़ा सीजफायर; शहबाज के तख्ता पलट का खतरा

Story 1

हमें कोई नहीं बचा पाएगा : भारतीय शक्ति से दहशत में पाकिस्तानी रिटायर्ड अफसर!

Story 1

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, विदेश सचिव ने दी जानकारी

Story 1

भारतीय सेना का पलटवार: पाकिस्तान के मस्जिदों पर हमले के आरोप झूठे

Story 1

पाकिस्तान की बोलती बंद! 86 घंटे में युद्ध विराम की गुहार, ऑपरेशन सिंदूर से मची खलबली

Story 1

संजय दत्त की हुंकार: जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे , सेना को किया सलाम

Story 1

क्या IMF से भीख और फजीहत के बाद पाकिस्तान ने टेके घुटने? संघर्ष विराम से तेज हुई अटकलें

Story 1

भारत-पाकिस्तान सीजफायर: क्या 12 मई को सामान्य होंगे रिश्ते?

Story 1

जैसे लंका फूंकी, वैसे फूंक दो पाकिस्तान को: वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Story 1

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने निभाई अहम भूमिका