दुनिया भर की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी थीं। इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि लंबी बातचीत और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद, उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई दी।
इस मामले पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है, और वह ऐसा करना जारी रखेगा।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी एक्स पर पोस्ट करके पुष्टि की है कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हैं। हालांकि, उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। डार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 10, 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता, आज शाम 5 बजे से लागू!
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर! क्या ट्रंप का दावा सच है?
जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी, BSF सब-इंस्पेक्टर शहीद
संकट के समय चंडीगढ़: देशभक्ति की लहर ने बढ़ाया देश का हौसला
CA परीक्षा स्थगित: देश में बदला शेड्यूल, अब 16 मई से शुरू होंगे एग्जाम
चीन का पाकिस्तान समर्थन, भारत ने दिया करारा जवाब
कच्छ में ड्रोन दिखने से ब्लैकआउट, गृह मंत्री ने कहा - सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं
SRH-LSG फैंस के लिए खुशखबरी: टिकट वापसी प्रक्रिया शुरू!
पाकिस्तानी सेना से मत भिड़ना, नहीं तो सरेंडर! सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
ईंधन खत्म, एयरबेस तबाह! क्या 1971 दोहराने वाला था भारत?