ईंधन खत्म, एयरबेस तबाह! क्या 1971 दोहराने वाला था भारत?
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा कर दी है। यह युद्धविराम शनिवार (10 मई) शाम 5 बजे से लागू हो गया है। भारत के विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पाकिस्तान के लिए किसी ऑक्सीजन से कम नहीं है। जब पाकिस्तानी सेना ईंधन संकट, हथियारों की कमी और दो मोर्चों पर दबाव से जूझ रही थी, तभी युद्धविराम की घोषणा ने उसे राहत दे दी।

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके अड्डों को लगातार निशाना बना रही थी। हर हमले के साथ पाकिस्तान की सैन्य शक्ति कमजोर होती जा रही थी, और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान कभी भी 1971 की तरह आत्मसमर्पण कर देगा।

भारतीय वायुसेना और सेना ने पाकिस्तान के कई बड़े सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान की सेना ईंधन संकट, गोला-बारूद की भारी कमी, और भीतर से बलूच और तहरीक-ए-तालिबान के हमलों से घिरी हुई थी।

खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना भीषण ईंधन संकट से जूझ रही है। हालात इतने नाजुक हो गए हैं कि सेना ने ईंधन सप्लाई पर पूरा नियंत्रण कर लिया है और आम नागरिकों के लिए पेट्रोल की राशनिंग शुरू कर दी गई है।

भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के 8 सबसे महत्वपूर्ण एयरबेस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स की ताकत लगभग खत्म हो चुकी है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि आज (10 मई) दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार आज शाम 5 बजे से रोका जाएगा।

दोनों देशों की सेनाओं को इस समझौते को लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विदेश सचिव ने यह भी बताया कि दोनों DGMOs के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी।

विदेश सचिव की घोषणा से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए युद्धविराम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है और वह ऐसा करना जारी रखेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत की बड़ी जीत: सीजफायर पर नेताओं ने जताई खुशी, जानें किसने क्या कहा

Story 1

इमरान खान की हत्या? पाकिस्तानी मीडिया में ISI पर लगे गंभीर आरोप, मची खलबली!

Story 1

पाक आर्मी से मत भिड़ो, नहीं तो सरेंडर कर देगी : सीजफायर पर दुश्मन की उड़ी धज्जियां, वायरल पोस्ट

Story 1

भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, ट्रंप का दावा

Story 1

इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना! ओवैसी ने Bunyan-al-Marsoos नाम पर लगाई लताड़

Story 1

भारत-पाक तनाव: राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में ग्रीन अलर्ट, डरने की आवश्यकता नहीं

Story 1

मोदी है तो मुमकिन है : भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान में तबाही, वायरल हुए वीडियो!

Story 1

अमेरिकी मध्यस्थता में भारत-पाक सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान!

Story 1

सीजफायर: भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम समझौता, अमेरिका की अहम भूमिका

Story 1

भारत-पाक युद्धविराम: अमेरिका को बाप बनने न दें! पप्पू यादव की पीएम मोदी से अपील