राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं और उनका पालन करने की अपील की है।
पाकिस्तान की ओर से लगातार हमलों की कोशिशों को देखते हुए, इन दोनों जिलों में पहले रेड अलर्ट जारी किया गया था।
बीकानेर प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि दिन में चेतावनी मिलने पर केवल सुरक्षात्मक उपाय करें और सही, ठोस ढकी हुई जगह पर शरण लें, खुले स्थान पर न रहें। बाजार केवल रात में बंद करने हैं। दिन में व्यापारिक संस्थान स्वेच्छा से बंद कर सकते हैं। आमजन अनावश्यक रूप से खरीदारी के लिए बाजार में न जाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
बीकानेर पुलिस ने अफवाहों को फैलने से रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान हालात में सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर वीडियो/पोस्ट सही नहीं हो सकती है। किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता आधिकारिक सूत्रों से जांच लें।
श्रीगंगानगर पुलिस ने भी ग्रीन अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क, सावधान और जागरूक रहने का आह्वान किया है।
वहीं, बाड़मेर जिले में अभी भी रेड अलर्ट जारी है। प्रशासन ने लोगों से बाड़मेर शहर की यात्रा न करने का अनुरोध किया है और अपनी यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के लिए कहा है।
श्रीगंगानगर-पाक बॉर्डर पर सुबह 10:30 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी।
*#बीकानेर_पुलिस की अपील आईए साथ मिलकर अफवाहों को बढ़ने से रोकें।
— Bikaner Police (@Bikaner_Police) May 10, 2025
वर्तमान हालात में सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर वीडियो/ पोस्ट ज़रूरी नहीं सही हो। किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता आधिकारिक सूत्रों से जांचे। #Rajasthanoolice#Kavendrasinghsagar_ips#CyberDost pic.twitter.com/hLq1wvfg5L
हुकूमत चलाना तो दूर, इकोनॉमी भी नहीं आती! - ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा हमला
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तानी लॉन्च पैड ध्वस्त, वीडियो जारी!
रूस में भारत का रक्षक S-400: विक्ट्री डे परेड में दोस्ती का दम
दिल्ली एयरपोर्ट की नई ट्रैवल एडवाइजरी: इन 5 बातों का रखें ध्यान
क्या सच में विराट ले रहे हैं टेस्ट से संन्यास? BCCI ने किया खुलासा!
चंडीगढ़ में दिखा हाई जोश , एक अपील और उमड़ी सैकड़ों भारतीयों की भीड़
भारत का कड़ा संदेश: आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा!
50 गाड़ियों में IPL खिलाड़ी जालंधर पहुंचे, विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना
भारत-पाक युद्ध: सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों का जमावड़ा, भारत ने सक्रिय किया मिसाइल सिस्टम
IPL 2025: क्या इन 4 शहरों में होंगे स्थगित मैच?