भारतीय सेना ने बीते दो दिनों में पाकिस्तान पर आसमान से ऐसा कहर बरसाया कि पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया और उसकी पसलियां ढीली हो गईं।
अपनी बर्बादी का मंजर देख पाकिस्तान का दिल दहल गया और भारत के साथ सीजफायर पर समझौता कर लिया। शनिवार की शाम से दोनों देशों ने बॉर्डर पर फायरिंग रोकने का फैसला लिया है।
सीजफायर के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और उसकी आर्मी की जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोगों ने पाकिस्तान आर्मी के कार्टून बनाकर उनकी कायरता के सबूत दिए और मजाक उड़ाया।
एक फैन ने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा, पाकिस्तान आर्मी से मत भिड़ना... नहीं तो सरेंडर कर देगी । यह मीम वायरल हो रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की जानकारी दी और बाद में भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी इसकी पुष्टि की।
सीजफायर की पुष्टि के तुरंत बाद ही यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने पाकिस्तान और उसकी आर्मी की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
लोगों ने पाकिस्तान को भारत के साथ पुरानी जंग और उसकी हार की याद दिलाई।
एक एक्स यूजर ने पाकिस्तान पर मजाक बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था और भुखमरी पर तंज कसा गया है।
एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तान बुरी तरह डर गया जब उसने देखा कि राजस्थान के लोग उनकी मिसाइलों के कबाड़ से कुल्फी खरीदकर खा रहे हैं।
एक और यूजर ने भारत और पाकिस्तान जंग की पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें पाकिस्तान के आर्मी जनरल भारत के सामने सरेंडर कर रहे हैं।
पाकिस्तान आजादी के बाद से ही भारत का सबसे बड़ा दुश्मन रहा है और कई बार हार मिलने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
भारत जब चाहे पाकिस्तान को मक्खी की तरह कुचल सकता है लेकिन फिर भी दया का भाव रखा और हर बार माफ कर दिया।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
शनिवार को दोनों देशों ने सीजफायर का समझौता किया है और 12 मई की शाम को फिर से इसपर अपडेट दिया जाएगा।
This meme is viral and rightfully so #ceasefire pic.twitter.com/8wsRLtfUao
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) May 10, 2025
पाकिस्तान से परमाणु हथियार छीन लेने चाहिए: ओवैसी का तीखा बयान
चीन की शांति नसीहत, भारत की जिम्मेदारी - पाक की चालबाजी जारी!
लाहौर एयर डिफेंस सिस्टम पर वायरल मीम: सोशल मीडिया पर उड़ा पाकिस्तान का मजाक
सीजफायर: भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम समझौता, अमेरिका की अहम भूमिका
अचानक युद्ध विराम: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 मिनट में क्या हुआ?
अमेरिकी मध्यस्थता में भारत-पाक सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान!
भारत-पाक सीमा पर शांति! गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई पर तत्काल रोक
यूएई महिला टीम का इतिहास, पूरी टीम हुई रिटायर आउट !
कौन होते हैं DGMO, जिनकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम?
झूठे पाकिस्तान! हरकतों से बाज आओ, वरना चुन-चुन कर चुकाएंगे हर नुकसान का बदला