अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तुरंत प्रभावी सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप के अनुसार, यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में हुई एक लंबी बातचीत के बाद संभव हो पाया।
ट्रंप ने दोनों देशों को समझदारी और बुद्धिमानी दिखाने के लिए बधाई भी दी है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में लगातार तनाव बना हुआ है। युद्धविराम की इस घोषणा ने न केवल दोनों देशों के नागरिकों को राहत दी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
हालांकि, भारत या पाकिस्तान की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पहल को सकारात्मक संकेत मान रहा है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, एक लंबी रात की बातचीत के बाद, जो अमेरिका द्वारा मध्यस्थता में हुई, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और त्वरित युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों को सामान्य समझ और जबरदस्त बुद्धिमानी दिखाने के लिए बधाई!
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता धरातल पर भी लागू होता है, तो यह एक बड़ा कदम होगा। खासकर ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख हैं और सीमा पर बार-बार झड़पें हो रही हैं।
अमेरिका की ओर से बार-बार दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने की बात की जाती रही है, लेकिन ट्रंप का यह सीधा दावा थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है।
भारत हमेशा से कहता आया है कि शांति तभी संभव है जब पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। ऐसे में देखना होगा कि यह कथित सीजफायर कितना टिकाऊ साबित होता है।
I am pleased to announce that India and Pakistan have agreed to a full and immediate ceasefire, said US President Donald Trump: Reuters reported pic.twitter.com/PcjBojJGqk
— ANI (@ANI) May 10, 2025
पाक संसद में बवाल: महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को अंग्रेजी पर घेरा, कहा - अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में न जाएं!
युद्ध विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों के बाद उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
भारत का कड़ा संदेश: आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा!
सीजफायर पर ट्वीट करके फंसे सलमान खान, लोगों ने लगाई लताड़
क्या विपक्ष का साथ नहीं चाहिए? कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल
आतंक की कमर टूटी, पाकिस्तान का मनोबल गिरा: भारत को इस युद्ध से क्या मिला?
भारतीय सेना का पलटवार: पाकिस्तान के मस्जिदों पर हमले के आरोप झूठे
सीजफायर के 3 घंटे बाद पाकिस्तान का धोखा, BSF जवान शहीद
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, शाम 5 बजे से हमले बंद
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर! क्या ट्रंप का दावा सच है?