भागलपुर: नवगछिया में किराना दुकानदार विनय गुप्ता की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह हत्या संपत्ति विवाद में विनय के सगे भाई विपिन कुमार गुप्ता ने करवाई थी।
विपिन ने अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस अधीक्षक प्ररेण कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
हत्या में शामिल मो. कबीर, जो खुद विनय गुप्ता की दुकान में काम करता था, ने विपिन गुप्ता और शूटरों के बीच संपर्क स्थापित किया। कबीर ने अनमोल पासवान उर्फ प्रशांत कुमार से संपर्क करवाया।
पहले तीन लाख में सौदा तय हुआ, लेकिन काम समय पर न होने पर रकम बढ़ाकर छह लाख कर दी गई। अनमोल को एक लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे।
4 मई की रात 9:20 बजे एक नकाबपोश युवक दुकान में घुसा और विनय गुप्ता को गोली मारकर फरार हो गया। मृतक की पत्नी रानु देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने तुरंत एसआईटी का गठन किया और जांच शुरू की। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और अभियुक्तों की पहचान की गई।
अनमोल पासवान को गिरफ्तार कर 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया, जिसने हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। मुख्य शूटर मुकेश झा को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद किया गया।
मो. कबीर को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया। हत्या का मुख्य साजिशकर्ता विनय गुप्ता का सगा भाई विपिन गुप्ता निकला, जिसे ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है।
मुकेश झा, अनमोल पासवान और मो. कबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विपिन गुप्ता से पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
*नवगछिया पुलिस द्वारा किया गया व्यवसायी हत्या कांड का सफल उद्भेदन....
— Naugachia Police (@naugachiapolice) May 9, 2025
कांड में शामिल सभी अपराधकर्मी गिरफ्तार.....
घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद।
इस संबंध में प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती प्रेरणा कुमार पुलिस अधीक्षक, नवगछिया।@bihar_police pic.twitter.com/8a8VX2OLZI
पाकिस्तान की बोलती बंद! 86 घंटे में युद्ध विराम की गुहार, ऑपरेशन सिंदूर से मची खलबली
विराट कोहली का चौंकाने वाला फैसला: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी!
डॉक्टर बनना था, पर... हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा: 10 लाख आतंकी पाकिस्तान में!
क्या सरकार को अब विपक्ष की जरूरत नहीं? कांग्रेस का मोदी सरकार से तीखा सवाल
आसिम मुनीर की अल्लाह की दुहाई, सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश!
संकट के समय चंडीगढ़: देशभक्ति की लहर ने बढ़ाया देश का हौसला
भारत के आगे झुका पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दिए नरमी के संकेत
ईंधन खत्म, एयरबेस तबाह! क्या 1971 दोहराने वाला था भारत?
पेशावर में तबाही: भारत का बारूदी हमला, दहला पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत! ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान