भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी सेना में खौफ का माहौल है। सैनिकों का मनोबल गिरता देख आर्मी चीफ आसिम मुनीर अल्लाह के नाम का सहारा लेकर उन्हें जंग लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुनीर का भाषण किसी मौलाना की तरह लग रहा है। भारत द्वारा 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है, हालांकि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम उसके सारे हमले नाकाम कर रहा है।
पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी सैनिक मैदान छोड़ कर भाग गए हैं। पहले ही 5 हजार से ज्यादा सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है।
आसिम मुनीर वीडियो में कह रहे हैं, डरो मत, अल्लाह तुम्हारे साथ है। वो तुम्हें जीत की तरफ लेकर जाएगा। आपको पता होना चाहिए कि आप एक स्टेट वॉर लड़ रहे हैं। अल्लाह आप लोगों के साथ है, क्योंकि आप अल्लाह की जंग लड़ रहे हैं। यह जंग उनसे (भारत) नहीं है।
मुनीर आगे कहते हैं, अल्लाह ने आदेश दिया है कि आपको अल्लाह और उसके रसूल के खिलाफ लड़ना है। यह अल्लाह का कानून है और क्योंकि आप अल्लाह के कानून का पालन कर रहे हैं, इसलिए आप अल्लाह के सिपाही हैं। दुनिया की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती।
मुनीर ने अंत में कहा, अल्लाह की राह पर कुर्बानियां दी जाती हैं। आपको कोई नहीं हरा सकता। इसलिए इसी ईमान के साथ जंग के मैदान में उतरें। पाकिस्तान की सेना हमेशा एक दूसरे के साथ है।
General Asim Munir is military version of cricketer Mohammad Rizwan !!
— Gss🇮🇳 (@Gss_Views) May 8, 2025
Doing religious fanatism than doing the Job they are assigned to do.
pic.twitter.com/kTnSw6d3Zc
साइप्रस में मोदी का मास्टरस्ट्रोक , तुर्की को दिया करारा जवाब!
अहमदाबाद विमान हादसा: छात्र के वीडियो में मिला अहम सुराग!
मोदी ने दबाई दुश्मन के दोस्त की दुखती रग! क्या यही था साइप्रस दौरे का असली मकसद?
पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए को सबक: साइप्रस में मोदी की अचानक दिलचस्पी क्यों?
अहमदाबाद विमान हादसा: दिल दहला देने वाला सबसे नज़दीकी वीडियो सामने आया
हरदोई में महिला ने सेल्समैन पर तानी रिवॉल्वर, दी जान से मारने की धमकी!
क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!
लाइसेंसी हथियार: कौन, कब और कहां कर सकता है इस्तेमाल? पूर्व DGP ने बताया
IND vs ENG: अंतिम समय में बड़ा उलटफेर, भारत ए का सितारा इंग्लैंड में ही रोका गया!
केरल में F-35 लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: ईंधन की कमी और खराब मौसम बना वजह