भारत द्वारा पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लेने के बाद, पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत पर हमले करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। भारत पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। सीमाओं पर सेना बढ़ा दी गई है, और फौजियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
ऐसे में, शादी के तीसरे दिन देश की रक्षा के लिए नई नवेली दुल्हन को छोड़कर बॉर्डर पर जाते एक फौजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फौजी की पत्नी अपने पति को जंग के लिए रेलवे स्टेशन पर छोड़ने पहुंची है। दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी है, आंखों में आंसू हैं, लेकिन चेहरे पर आर्मी मैन की पत्नी होने का गर्व साफ दिख रहा है।
यह भावुक वीडियो नैना यादव नाम के एक एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में महाराष्ट्र के मनोज पाटिल की पत्नी कहती हैं, देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं। मनोज शादी के तीन दिन बाद ही जंग के लिए ड्यूटी पर लौट गए।
वीडियो में, पत्नी अपने फौजी पति मनोज पाटिल को ट्रेन तक छोड़ने परिजनों के साथ पहुंची है। सेना का जवान और उनके परिजन भावुक दिख रहे हैं। पत्नी नम आंखों से, भारत माता की जय के साथ पति को रवाना कर रही है।
यह भावुक और गौरवान्वित करने वाला वीडियो महाराष्ट्र का है।
दुल्हन यामिनी पाटिल द्वारा फौजी पति मनोज पाटिल को इस तरह विदा करते हुए देख, यूजर्स भी भावुक हो गए हैं और देश के रक्षक और उनके परिजनों को सलाम कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, देश तुम्हारा ऋणी है बहना। काल के कपाल पर खड़े भगवान महाकाल तुम्हारे सुहाग की रक्षा करेंगे।
एक अन्य यूजर ने लिखा, सदा सुहागन रहो बेटी। तुम्हारा साहसी पति भारत मां का बहादुर बेटा भी है। मौत को मात देकर युद्ध जीतकर तुमसे मिलने अवश्य आएगा।
एक तीसरे यूजर ने लिखा, तीन दिन की दुल्हन, और सिंदूर देश को सौंप दिया, वो आंसुओं से नहीं, गर्व से विदा हुआ।
देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं ये कहना है महाराष्ट्र के मनोज पाटिल की पत्नी का..मनोज शादी के तीन दिन बाद ही जंग के लिए वापिस ड्यूटी पर लौट गए।
— Naina Yadav (@NAINAYADAV_06) May 9, 2025
अभी तक फिल्मों में देखा था, नई नवेली दुल्हन भरी आंखों से अपने पति को जंग के मैदान में भारी मन से भेजती है।… pic.twitter.com/Kl2rbdoodP
भारत के 16 लाख की फौज, हम टिक नहीं पाएंगे : पूर्व वायुसेना चीफ ने खोली पाक की पोल
अचानक युद्ध विराम: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 मिनट में क्या हुआ?
भारत का सटीक प्रहार: पाक के इरादों की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने खोली पोल
ऐतिहासिक समझौता: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत!
हमें कोई नहीं बचा पाएगा : भारतीय शक्ति से दहशत में पाकिस्तानी रिटायर्ड अफसर!
ख्वाजा आसिफ की खुली पोल: पाकिस्तानी सांसद ने ही संसद में धो डाली इज्जत!
पाकिस्तान से परमाणु हथियार छीन लेने चाहिए: ओवैसी का तीखा बयान
गीदड़ की तरह दुम दबाकर भागे : पाक सांसद ने अपने ही PM शहबाज पर बोला हमला
लालू के बेटे तेज प्रताप पर मांझी की बहू का करारा वार: गिरगिट को भी मात देते हैं रंग बदलने में
क्या पाकिस्तान से हैंडबॉल मैच खेलने पर बैन हो जाएगी टीम इंडिया?