ऐतिहासिक समझौता: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत!
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त हो गया है। दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।

यह घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की। उन्होंने बताया कि युद्धविराम 10 मई को शाम 5 बजे से लागू हो चुका है। अब किसी भी तरह के हमले नहीं किए जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी भरा फैसला लेने के लिए बधाई दी।

पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्वीट कर इस समझौते की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहा है।

इस घटनाक्रम से पहले, केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो उसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई थी कि अब भारत में किसी भी आतंकी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा। पहले, ऐसी घटनाओं के बाद डिप्लोमैटिक चैनल सक्रिय होते थे।

एक्ट ऑफ वॉर तब माना जाता है जब कोई एक देश किसी दूसरे के खिलाफ युद्ध के लिए उकसाने के मकसद से ड्रोन, मिसाइल, हवाई हमला, साइबर अटैक या नौसेनिक घेराबंदी करता है और उससे उस देश की संप्रभुता खतरे में होती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में फिर ब्लैकआउट, एयर रेड अलर्ट जारी

Story 1

इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना! ओवैसी ने Bunyan-al-Marsoos नाम पर लगाई लताड़

Story 1

भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान

Story 1

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने निभाई अहम भूमिका

Story 1

PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक समाप्त, भारत का कड़ा रुख!

Story 1

गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग को आदेश!

Story 1

अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन हमला: भारत ने मार गिराए, दिखाया मलबा

Story 1

सीजफायर के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान का धोखा! कश्मीर में फायरिंग, उधमपुर में ड्रोन हमला!

Story 1

क्या भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं? अमेरिका की मध्यस्थता का सच!

Story 1

सीजफायर के ऐलान के तीन घंटे बाद ही जम्मू-कश्मीर में धमाके, सायरन बजे!