नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य गतिविधियों के संदर्भ में विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए।
कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार मिसाइल हमले कर रहा है और अस्पतालों तथा स्कूलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसे भारत ने विफल कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान के इस दावे को भी सिरे से खारिज किया कि उसने ब्रह्मोस फैसिलिटी और S400 डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से गलत बताया।
एयरफोर्स की प्रवक्ता व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने श्रीनगर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। उन्होंने पंजाब के एयर स्टेशन पर भी हमला किया। जवाब में भारत ने भी उनके एयर ठिकानों पर कार्रवाई की।
चिंता की बात यह है कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ में हमले किए। कुपवाड़ा, पूंछ और राजौरी में भी तोपों से हमले किए गए। सूरतगढ़ में झूठी अफवाह फैलाई गई कि S400 सिस्टम नष्ट कर दिया गया, जो कि सरासर झूठ है। कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन और भारी आर्टिलरी फायर कर रहा है और हमारे नागरिकों को निशाना बना रहा है।
कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। वह ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बना रहा है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाइयाँ उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं और भारत ने इन उकसावे वाली कार्रवाइयों का संतुलित तरीके से जवाब दिया है।
*#WATCH दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया...अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक… pic.twitter.com/239SByz7Uk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
पाकिस्तानी पत्रकार का सनसनीखेज दावा: भारत ने हमें मनचाहे ठिकानों पर निशाना बनाया!
इतिहास रचते हुए! अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की कप्तानी!
संन्यास के बाद विराट कोहली को मिला विदेशी टीम से टेस्ट खेलने का प्रस्ताव!
बाबर आज़म की वर्ल्ड टी20 टीम: विराट कोहली और बुमराह बाहर, भारत-पाक के दो-दो खिलाड़ी शामिल
ऑपरेशन सिंदूर: शहबाज शरीफ का कबूलनामा - भारत ने तबाह किए पाकिस्तानी एयरबेस!
धोनी के संन्यास का रहस्य खुला: जानिए कब खेलेंगे आईपीएल में अपना आखिरी मैच!
पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी: चीन और तुर्की की आर्थिक सेहत बिगड़ी!
राष्ट्रहित सर्वोपरि: पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सरकार के डेलीगेशन में शामिल शशि थरूर
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवादित बयान: गोली खा लेंगे, कलमा नहीं पढ़ेंगे!
प्यार में अंधापन! युवती को भगाने आए प्रेमी ने पिता को कार से कुचलने की कोशिश की