इतिहास रचते हुए! अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की कप्तानी!
News Image

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम का नेतृत्व 29 वर्षीय अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे, जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, टीम को एक नए कप्तान की तलाश थी और बोर्ड ने सभी को चौंकाते हुए अभिमन्यु ईश्वरन को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने अब तक 101 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिनमें 173 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 7674 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक हैं।

इंडिया ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेगी और सीनियर टीम के साथ एक इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेलेगी।

टीम में करुण नायर की वापसी हुई है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने साल 2017 में आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में वापस शामिल किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी टीम में वापसी हुई है।

टीम में सरफराज खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल का नाम पहले स्क्वाड में शामिल नहीं है, लेकिन दूसरे मुकाबले से उनका नाम स्क्वॉड में जोड़ा जाएगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया A का स्क्वॉड:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान & विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोदी सरकार का अपराध: हमले से पहले पाकिस्तान को सूचना, राहुल गांधी का आरोप

Story 1

विदेशी क्रिकेटरों ने इंडियन आर्मी को दिया ट्रिब्यूट, कमिंस और पीटरसन ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!

Story 1

कुर्सी सहित गिरी दुल्हन! दोस्तों ने दिया ऐसा प्यार भरा तोहफा

Story 1

ट्रेन के थर्ड AC से भी सस्ता! ₹1199 में हवाई यात्रा का सुनहरा मौका

Story 1

बेटे ने मदर्स डे पर निबंध लिख खोली मां की पोल, फिर हुई जमकर कुटाई!

Story 1

अपनों में दरार, भाजपा ने बढ़ाया हाथ: थरूर पर कांग्रेस का यू-टर्न, सरकार का भरोसा

Story 1

मुंबई एयरपोर्ट पर NIA का बड़ा एक्शन: दो ISIS आतंकी गिरफ्तार

Story 1

छाता फेंका, घुटनों पर बैठे: पीएम रामा ने पीएम मेलोनी का अनोखा स्वागत, वीडियो वायरल

Story 1

नागास्त्र ड्रोन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों को किया ढेर

Story 1

शहबाज़ शरीफ का सनसनीखेज खुलासा: नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले को स्वीकारा!