पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की सराहना हो रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।
दिग्विजय सिंह ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब यह सिद्ध हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए हमले की जाँच चल रही है कि वहाँ सुरक्षा में क्या कमियाँ थीं। लेकिन भारतीय सेना ने नागरिकों को निशाना बनाए बिना आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके लिए हम सेना को बधाई देते हैं। हमें अपनी सेना पर गर्व है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, आतंकवादियों के ठिकानों पर आतंकी अजहर मसूद के परिवार के लोग मारे गए और उनके जनाजे में सेना और पुलिस शामिल हुए। इससे स्पष्ट होता है कि वे आतंकवादियों का समर्थन कर रहे थे।
चीन और तुर्किए द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने भी कहा, सीमा पर हमारे जवान पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। पहलगाम में जो हमला हुआ, देश का हर नागरिक उसके खिलाफ है। इससे पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को यह समझ आ गया कि हिंदुस्तान की जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की मूल भावना है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है।
उन्होंने कहा, देश का हर नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय का हो, सेना के साथ खड़ा है। इससे यही संदेश गया है कि यही भारत की विशेषता और प्राचीन सभ्यता है। कांग्रेस पूरी तरह से सरकार और सेना के साथ खड़ी है। हमारी तिरंगा यात्रा सेना की हौसला अफजाई के लिए है।
#WATCH | Bhopal | On India-Pakistan tension, Congress MP Digvijay Singh says, There was no attack on any civilian property, all the terror bases were only targeted... We are proud of our armed forces... The way armed forces of Pakistan were present in the funeral ceremony of… pic.twitter.com/PJjWtc1aeK
— ANI (@ANI) May 9, 2025
पहलगाम नरसंहार के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई: ऑपरेशन सिंदूर - युद्ध के मुहाने पर भारत और पाकिस्तान
भारत-पाक सीमा पर तनाव चरम पर, PoK में भारतीय ड्रोन से हड़कंप!
अब बहुत हो गया, जाओ और पाकिस्तान के साथ युद्ध करो : जंग के लिए गब्बर तैयार, ऐसे लगाई दहाड़!
टेरिटोरियल आर्मी: भारतीय सेना से अलग, कब और क्यों होती है तैनाती?
कॉन्स्टेबल से मंत्री तक, पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार!
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित, सिकंदर रज़ा की वापसी!
कठुआ में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन हमला नाकाम!
पाकिस्तान में संसद सत्र: अपने ही प्रधानमंत्री को गीदड़ , मोदी को बताया शेर
दिल्ली पर निशाना? हरियाणा में मार गिराई गई पाकिस्तानी फतह-2 मिसाइल!
भारत-पाक तनाव: AIIMS दिल्ली में सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द!