पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। भारतीय जवाबी हमलों से परेशान पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है।
बुधवार रात और गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों को मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट्स से निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने लगभग सभी हमलों को विफल कर दिया और पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स, कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
इसके बाद पाकिस्तान ने LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, ताकि भारतीय जवाबी हमलों को रोका जा सके। भारतीय सेना भी अब पाकिस्तान के शहरों में आक्रामक कार्रवाई कर रही है, जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही हो रही है।
भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अब इस हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अर्जुन को महाभारत युद्ध से पहले भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश को साझा किया। तस्वीर पर लिखा है कि तुमने शांति बनाए रखने के लिए जो भी हो सकता था वो सब किया। अब जाओ और उनके साथ युद्ध करो जिसकी चाहत उनको हमेशा से थी।
इससे पहले, शिखर धवन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी जमकर लताड़ लगाई थी। अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना पर सवाल उठाए थे और कहा था कि 8 लाख से अधिक सैनिकों के होते हुए भी वे हमलावरों को रोक नहीं पाए।
शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था, तो अब और कितना गिरोगे? उन्होंने अफरीदी को सलाह दी कि बेवजह कमेंट करने की बजाय अपने देश की तरक्की के लिए सोचना चाहिए।
भारत-पाक तनाव के बीच BCCI ने IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। IPL का नया शेड्यूल और वेन्यू जल्द ही घोषित किया जाएगा और एक सप्ताह के बाद मुकाबले फिर से शुरू हो सकते हैं।
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 9, 2025
बलूचिस्तान: संयुक्त राष्ट्र में मान्यता के लिए पत्र, दिल्ली में खुलेगा दूतावास!
बम या खिलौना? भारत ने नाकाम किए पाकिस्तान के 400 ड्रोन!
रोहित शर्मा का संन्यास: क्या यह उनका फैसला था या करवाया गया? कोच ने किया खुलासा
ड्रोन हमला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का हास्यपद जवाब, संसद में हंसी के फव्वारे!
आईपीएल 2025: खतरे के बीच धर्मशाला से दिल्ली लौटे खिलाड़ी, वंदे भारत बनी सहारा
भारत में 24 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद! सरकार ने बढ़ाई रोक
कठुआ में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन हमला नाकाम!
ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया हंस रही, युद्ध को युद्ध की तरह होने दो - संजय राउत
सेना प्रमुख को मिली असीमित शक्ति, टेरिटोरियल आर्मी को कभी भी बुला सकेंगे!
हमले जल्द से जल्द रोको! - पाकिस्तान पर ट्रंप का कड़ा रुख