बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत जहां पाकिस्तान के साथ तनाव में उलझा हुआ है, वहीं बांग्लादेश अपनी सेना की ताकत बढ़ाने में लगा है।
बांग्लादेश ने सऊदी अरब के साथ पहली रक्षा सहयोग बैठक की है। इसमें बांग्लादेश और सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
भारत-पाक तनाव के बीच यूनुस सरकार के मंत्रियों ने भारत विरोधी बयान दिए हैं। बांग्लादेश में चल रही ये गतिविधियां भारत की चिंता बढ़ा रही हैं।
दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूत करने और रक्षा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए बांग्लादेश और सऊदी अरब ने रक्षा सहयोग की पहली बैठक की।
तीन दिनों तक चली बैठक में सशस्त्र बल प्रभाग की देखरेख में दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को गहरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक का उद्देश्य आपसी संबंधों को बढ़ाना, रणनीतिक सहयोग का विस्तार करना और संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण, शिक्षा, रक्षा उद्योग और सैन्य अभ्यास जैसे क्षेत्रों में समन्वय करना था।
बांग्लादेश ने सऊदी अरब से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। सऊदी अरब के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और बांग्लादेश भी सऊदी अरब के साथ अपनी दोस्ती को और गहरा करने की कोशिश कर रहा है।
मेजर जनरल अल-अमरी ने कहा कि इस्लामी भाईचारे से बंधे दोनों देश रक्षा और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि सैन्य सहयोग द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और उम्मीद जताई कि यह साझेदारी भविष्य में भी जारी रहेगी।
A historic moment! Led by Lt Gen S M Kamrul Hassan 🇧🇩 & Maj Gen Hamed Rafi Al-Amri 🇸🇦, the 1st Bangladesh-Saudi Joint Committee Meeting on Defense Cooperation in Dhaka fostered Muslim brotherhood & strategic ties. Future collaboration awaits! #BangladeshSaudiDefense pic.twitter.com/ZBtmEts4Bi
— Defence research forum DRF (@Defres360) May 8, 2025
कंगाल पाकिस्तान पर मंडराया खतरा: IMF से मिलने वाला कर्ज रुक सकता है!
टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान! बलूचिस्तान में आजादी की हुंकार, पाकिस्तानी झंडा फेंका
कांग्रेस नेता का विवादित बयान: पाकिस्तान पर फिदायीन हमले की मांगी अनुमति
आपके सुकून के लिए जंग थोड़ी लड़ेंगे! पाकिस्तानी एंकर पर क्यों हंस पड़े एक्सपर्ट?
हमारे घरों में ड्रोन हमले हो रहे हैं और कोई नहीं सुन रहा! - पाकिस्तानी महिला का वायरल वीडियो
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मंत्री जमीर अहमद - मोदी इजाजत दें तो पाकिस्तान जाकर...
डेनियल पर्ल: पत्रकार की मौत का बदला, भारतीय सेना का पराक्रम!
रूस की परेड में दिखा भारत का सुदर्शन चक्र S-400, पाकिस्तान के हमले को किया था नाकाम
बलूचिस्तान: संयुक्त राष्ट्र में मान्यता के लिए पत्र, दिल्ली में खुलेगा दूतावास!
20 मिनट में बॉर्डर पर डबल फ्लाइट: नागरिक विमानों की आड़ में पाक की नापाक हरकत!