टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान! बलूचिस्तान में आजादी की हुंकार, पाकिस्तानी झंडा फेंका
News Image

आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हर दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर रही है।

बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को उतार कर फेंक दिया है। पाकिस्तान के कब्जे से लंबे समय से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे बलोच लोगों को अब ऐतिहासिक सफलता मिली है।

बलोच जनता ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडे उतारने शुरू कर दिए हैं और उनकी जगह बलूचिस्तान के राष्ट्रीय झंडे गर्व से फहराए जा रहे हैं।

भारत पर हमले करके, आतंकवाद को हथियार बनाकर पाकिस्तान ने न सिर्फ अपने पड़ोसी के खिलाफ युद्ध छेड़ा, बल्कि अपने ही देश को भीतर से खोखला कर लिया।

जिस बलूचिस्तान को दशकों से दमन और अत्याचार में रखा गया, वहीं से अब आज़ादी की सबसे बुलंद आवाज उठ रही है। बलोच लोग अब अपने अधिकारों के लिए खड़े हो गए हैं और पाकिस्तान की एकता को खुली चुनौती दे रहे हैं।

लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के अत्याचार को सहने वाले बलूचिस्तान के लोगों के लिए ये समय सुकून देने वाला है। लोगों को जल्द ही पाकिस्तान से मुक्ति मिलने वाली है।

इसी को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। देश के कई हिस्सों में लोग बलूचिस्तान का झंडा फहराकर जश्न मना रहे हैं।

बलोच के लेखक और पत्रकार मीर यार ने पहले ही बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर चुके हैं। वे लगातार भारत के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, हम दो महान सभ्यताएं हैं। हम आपके साथ अपनी रोटी बाँटते हैं, अपने सुख-दुख साझा करते हैं, और जब हम दोनों पर हमला होता है, तो आइए अपनी गोलियाँ भी साझा करें - ताकि हम मिलकर भारत माता और मातृभूमि बलूचिस्तान की रक्षा कर सकें।

हमारी गोलियाँ हिंगलाज माता मंदिर की रक्षा करेंगी। हमारी गोलियाँ हमारे हिंदू भाइयों-बहनों को जबरन धर्मांतरण से बचाएंगी। हमारी गोलियाँ शांति लाएँगी। और यही गोलियाँ आपकी विजय का मार्ग बनाएंगी। जय भारत! जय बलूचिस्तान!

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी युवती ने रक्षा मंत्री को लगाई लताड़, वीडियो वायरल!

Story 1

डेनियल पर्ल: पत्रकार की मौत का बदला, भारतीय सेना का पराक्रम!

Story 1

पुंछ हमला: पाकिस्तान की नापाक हरकत का CCTV वीडियो सामने, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाहट!

Story 1

हरियाणा: जुमे की नमाज के बाद इमाम का बड़ा बयान, भारत में हमारा सबकुछ

Story 1

पाकिस्तान का पर्दाफाश: भारत ने दुनिया को दिखाई आतंकवाद और सेना की सांठगांठ की तस्वीर

Story 1

आईपीएल 2025: एक हफ्ते के लिए स्थगित, जल्द आएगा नया शेड्यूल, 2021 में भी हुआ था ऐसा!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने कैसे पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, जानें किसने कहा, आप एक मारोगे तो हम एक हजार मारेंगे

Story 1

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित, सिकंदर रज़ा की वापसी!

Story 1

बारिश का अलर्ट: 15 मई तक भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तूफ़ान की चेतावनी

Story 1

पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को भारत ने किया नाकाम: S-400 के साथ मेक इन इंडिया सिस्टम ने भी दिखाया दम