चौतरफा घिरा पाकिस्तान: आकाशीय हमले के बाद अब पानी से मचेगी तबाही!
News Image

श्रीनगर: भारत ने पाकिस्तान की हालत और खराब कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को तबाह कर रही है। अब एक बार फिर चिनाब नदी के सलाल डैम का गेट खोल दिया गया है, जिससे पाकिस्तान में पानी से तबाही मचेगी।

भारत ने चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के 3 गेट खोले हैं। आकाशीय हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को पानी से बर्बाद करने की तैयारी में है। पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने के लिए भारत ने अब ठान ली है। पहलगाम अटैक के बाद से ही भारत पाकिस्तान में बसे आतंकिस्तान को खत्म करने में जुटा हुआ है।

नियंत्रण रेखा पर नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने चिनाब का सहारा लिया है। इससे पहले भी गुरुवार को भारत ने बगलियार और सलाल बांधों के पानी का बहाव खोला था, जिससे पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर भारत ने ये काम किया है।

भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे लगातार असफलता ही झेलनी पड़ रही है। भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की तमाम कोशिशें केवल नाकाम हुई हैं।

भारत के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो J-17 और एक F-16 को खत्म किया है। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन का भी खात्मा किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत के ड्रोन अटैक क्यों नहीं रोक पाए? PAK रक्षा मंत्री का हास्यास्पद जवाब!

Story 1

TTP का पाकिस्तान पर भीषण हमला, 20 सैनिक ढेर, सैन्य वाहन तबाह

Story 1

सेना सीमा पर दुश्मन तबाह कर रही, देश में गद्दार गिरफ्तार!

Story 1

पाकिस्तान का कर्ज जाल: कौन देता है उधार, कैसे चलता है “कंगाल” देश?

Story 1

बीसीसीआई की बड़ी चाल: 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी की दावेदारी!

Story 1

जम्मू में फिर सायरन, बाजार बंद, कई इलाकों में ब्लैकआउट!

Story 1

बारिश का अलर्ट: 15 मई तक भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तूफ़ान की चेतावनी

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान का हमला, भारतीय सैन्य ठिकाने थे निशाना!

Story 1

पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को भारत ने किया नाकाम: S-400 के साथ मेक इन इंडिया सिस्टम ने भी दिखाया दम

Story 1

बेल 212 हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 6 सैन्यकर्मियों की दर्दनाक मौत