समुद्र से वार: INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह पर बरपाया कहर!
News Image

पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 8 मई को उसने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, और राजस्थान के करीब 15 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। खबर यह भी है कि दो जेट मार गिराए गए हैं और उनके पायलटों को जिंदा पकड़ लिया गया है।

जमीन और आसमान के बाद, अब पानी में जवाबी कार्रवाई के लिए भारतीय सेना की दूसरी यूनिट एक्शन में आ गई है। बताया जा रहा है कि INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह पर हमला बोल दिया है। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

भारतीय वायुसेना की आक्रामक कार्रवाइयों के बाद, अब नौसेना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अरब सागर में तैनात भारत का शक्तिशाली विमानवाहक पोत INS विक्रांत ने कराची और ओरमारा के बंदरगाहों पर जोरदार हमले किए, जिससे इन क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। कराची के बंदरगाह और आसपास के इलाकों में भीषण आग की लपटें और धुआं फैल गया है।

आधुनिक विमानवाहक पोत INS विक्रांत ने अरब सागर से पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह कराची पर भीषण हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, INS विक्रांत से दागी गई मिसाइलों ने कराची और ओरमारा के नौसैनिक अड्डों को निशाना बनाया है। इससे कराची पोर्ट, तेल डिपो और सैन्य लॉजिस्टिक्स हब में जबरदस्त आग लग गई है।

कराची और ओरमारा दोनों पाकिस्तान की नौसेना के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम हैं। यहीं पर युद्धपोत, पनडुब्बियां और वरिष्ठ अधिकारियों के मुख्यालय स्थित हैं। INS विक्रांत की कार्रवाई में इन दोनों ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तानी नौसेना की समुद्री ताकत पर करारा प्रहार हुआ है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी है।

यह विमानवाहक पोत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि समुद्र में तैनात उड़ता हुआ एयरबेस है। इसकी छत्रछाया में 30 से अधिक मिग-29 फाइटर जेट, डेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स, रिफ्यूलिंग जहाज़ और पनडुब्बियों का पूरा बेड़ा चलता है। यह हमला न केवल पाकिस्तान की नौसेना क्षमताओं को पंगु बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत थल, नभ और जल तीनों मोर्चों पर पूरी क्षमता से सक्षम है और किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में संकोच नहीं करेगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी संसद में हाहाकार: सांसद फूट-फूट कर रोए, कहा - आज बचा लो अल्लाह!

Story 1

पाकिस्तान की मिसाइलें, भारत ने हवा में किया ध्वस्त

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में दहशत, संसद में पूर्व मेजर का रो-रोकर हाल - “अल्लाह बचाए हमें…”

Story 1

पेशावर में धमाका, भारत ने दागी मिसाइलें, पाकिस्तान को हवाई मोर्चे पर झटका!

Story 1

IPL 2025: धर्मशाला में अंधेरा, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द!

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय बैठक: क्या भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है युद्ध?

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर पर अबू आजमी का बड़ा बयान, बोले - कश्मीर ने इस्लाम का हक अदा किया

Story 1

जस्टिस वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति और PM को, कैश मिला, इस्तीफा नहीं!

Story 1

525 रुपये का भुट्टा: कोहली के रेस्टोरेंट में महिला ने साझा किया अनुभव, यूजर्स बोले - तो मत जाओ बहन!

Story 1

जम्मू में ब्लैकआउट! पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, सायरन से अलर्ट