लखनऊ हाई कोर्ट से नेहा सिंह राठौर को राहत नहीं, सुनवाई अब 12 मई को
News Image

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान से जुड़े एक मामले में उन्हें लखनऊ हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।

जज विवेक चौधरी और बीआर सिंह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया और अगली सुनवाई की तारीख 12 मई तय कर दी। सरकार की ओर से AG विनोद शाही और GA वीके सिंह ने पक्ष रखा।

नेहा सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बिहार चुनाव से जोड़ा था। उनका यह बयान पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया और वहां इसे व्यापक रूप से साझा किया गया।

नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि यह हमला जानबूझकर कराया गया ताकि बिहार विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को फायदा मिल सके। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को इस हमले का साजिशकर्ता बताया था।

पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित देशद्रोही पोस्ट को लेकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। शिवेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एडवोकेट मार्तंड प्रताप सिंह के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 210 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा कि सरकार से सवाल पूछने पर उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि देशद्रोह के नाम पर जिस तरह से इतने ज़्यादा फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज़ किये जा रहे हैं, क्या हमारी क़ानून-व्यवस्था इस बेहद गंभीर शब्द को लेकर यूज्ड टू नहीं हो जाएगी? क्या इसका फ़ायदा उन असली अपराधियों को नहीं मिलेगा जो सच में देशद्रोही होंगे?

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? राम को काल्पनिक बताने पर भड़के बृजभूषण!

Story 1

यूपी में तबादला एक्सप्रेस फिर चली! 32 IPS अधिकारियों का हुआ फेरबदल

Story 1

डॉक्टर का अजीबोगरीब इलाज: क्या थप्पड़ से ठीक हो सकती है सुनने की शक्ति?

Story 1

पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल के घर राहुल गांधी, परिवार को दी सांत्वना

Story 1

विराट कोहली का चौंकाने वाला खुलासा: क्यों छोड़ी थी RCB और भारत की कप्तानी?

Story 1

राम मंदिर से घृणा, हिन्दू राष्ट्र का विरोधी, राहुल गांधी का सलाहकार, और अब वक्फ का समर्थक!

Story 1

पाकिस्तान से जंग हुई तो भारत का INS तमाल मचाएगा बवाल!

Story 1

बिना खर्चे बोरिंग! किसानों को 10,000 रुपये तक अनुदान, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Story 1

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल के परिवार से मिलकर जताया शोक

Story 1

युद्ध हुआ तो कैसे करें खुद का बचाव? राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल से पहले स्कूली छात्राओं को ट्रेनिंग