कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका में भगवान राम को पौराणिक बताकर फिर विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी उनके इस बयान के लिए कांग्रेस को घेर रही है।
पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या राहुल ने मुगलों को देखा है?
राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारतीय देवताओं, जिसमें भगवान राम भी शामिल हैं, पौराणिक हैं। उनके इसी बयान पर बवाल मचा है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? उनके लिए अकबर, हुमायूं और मुगल सत्य हैं, लेकिन भगवान राम सत्य नहीं हैं। उनके लिए वो बातें सत्य हैं जिनसे देश का कोई लेना-देना नहीं है और जो उनके एजेंडे को पूरा करती हैं, बाकी सब सत्य नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर संदेह करने के लिए देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा।
पूनावाला ने कहा कि राष्ट्रद्रोही कांग्रेस अब रामद्रोही कांग्रेस बन गई है। राहुल ने भगवान श्रीराम को पौराणिक और काल्पनिक पात्र बताया है। कांग्रेस का यही असली चरित्र है। पहले राम मंदिर का विरोध किया और अब भगवान राम के होने पर संदेह कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी पौराणिक पात्र हैं। भगवान राम उसी प्रकार के थे। वह क्षमाशील थे और दयालु थे।
#WATCH | Surat, Gujarat | BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh says, Sometimes the leaders of the Congress party raise questions on the surgical strike, Lord Ram...Has Rahul Gandhi seen Mughals?... For them (Congress), Akbar, Humayun and Mughals are true, but Lord Ram is not.… pic.twitter.com/GoActx1jaC
— ANI (@ANI) May 6, 2025
90 हजार सैनिकों की पतलूनें आज भी टंगी हैं! बलोच नेता ने जनरल मुनीर को 1971 की याद दिलाई
तेज़ रफ्तार बाइक के नीचे मासूम, सड़क पर घिसटा - रोंगटे खड़े कर देने वाला मंज़र!
क्या मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या किया? रोहित शर्मा ने दिया करोड़ों का हीरे का तोहफा!
वक्फ कानून: बकरीद तक विरोध जारी, 15 मई को अगली सुनवाई!
दिल्ली में हॉर्न बजाने से रोकने पर थार चालक ने युवक को कुचला, दोनों पैर टूटे
अलीगढ़: OYO होटल में शिक्षक और छात्रा मृत पाए गए, प्रेम प्रसंग और आत्महत्या की आशंका
चिनाब का पानी रोकोगे तो रखोगे कहां? मत करो युद्ध! - मदनी के बयान पर भाजपा का पलटवार, माफी की मांग
मौत को छूकर निकली महिला: तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, खरोंच तक नहीं आई!
भारत-पाक तनाव के बीच नौसेना का बड़ा धमाका: स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण!
पहलगाम हमले पर UNSC में पाकिस्तान की घेराबंदी, धर्म पूछकर मारने पर लगी फटकार