जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 22 अप्रैल से पाकिस्तान लगातार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिससे उसे भारत के हमले का डर सता रहा है।
भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है, और इसी बीच, भारतीय नौसेना के बेड़े में जल्द ही मल्टी रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तमाल शामिल होने जा रहा है, जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ जाएगी।
रूसी नौसेना कर्मियों को तमाल के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस शिप की डिलीवरी अगले साल जून तक होनी थी, लेकिन अब यह मई के अंत तक, 28 मई को ही हो जाएगी। यह भारत की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
तमाल को रूस के यांतर शिपयार्ड में तैयार किया गया है और यह दुनिया के सबसे घातक वॉरशिप्स में गिना जाता है। इस शिप से दुनिया की सबसे खतरनाक एंटी शिप मिसाइल ब्रह्मोस को भी दागा जा सकता है। इससे पहले भारतीय नौसेना में INS तुशील शामिल हो चुका है।
रूस और भारत के बीच 9 साल पहले, 2016 में समझौता हुआ था, जिसके तहत भारत ने रूस को 4 तलवार क्लास स्टेल्थ फ्रिगेट्स बनाने की जिम्मेदारी दी थी। 9 दिसंबर 2024 को INS तुशील को भारतीय नौसेना में शामिल करने का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। अब तुशील के बाद INS तमाल भी भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा है।
2003 से ही भारतीय नौसेना में तलवार क्लास के वॉरशिप शामिल किए जा रहे हैं। वर्तमान में इंडियन नेवी के पास इस क्लास के 6 जंगी जहाज हैं, जिनमें से 4 पर ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जा चुकी हैं और बाकी 2 पर जल्द ही इन्हें इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
भारतीय नौसेना ने साफ कर दिया है कि INS तमाल के बाद विदेश से कोई जंगी जहाज नहीं खरीदा जाएगा, बल्कि स्वदेश में ही इनके निर्माण पर जोर दिया जाएगा।
*Reports : #Russia to deliver the second Project 11356 frigate (INS Tamal) to the #IndianNavy within next few weeks. pic.twitter.com/TyjPzkCrs7
— News IADN (@NewsIADN) May 5, 2025
4-5 मई की रात क्या हुआ? पाक का दावा - रडार पर था भारतीय विमान, वीडियो जारी
क्या भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी ने राहुल गांधी को पीएमओ क्यों बुलाया? ये है असली वजह!
पाकिस्तान की संसद में पारित प्रस्ताव: क्या युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं भारत और पाकिस्तान?
अफ्रीकी कॉमेडियन ने उड़ाया पाकिस्तानी कोर्सेज का मजाक, नेटिजन्स हंसी से लोटपोट
बिना खर्चे बोरिंग! किसानों को 10,000 रुपये तक अनुदान, जानिए कैसे उठाएं लाभ
पाकिस्तानी नौसेना का दावा: भारतीय टोही विमान को अपने क्षेत्र में किया डिटेक्ट
क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? राम को काल्पनिक बताने पर भड़के बृजभूषण!
बांग्लादेश: कट्टरपंथियों ने 200 साल पुराने बरगद के पेड़ को आरी से काटा, हिंदुओं द्वारा पूजा करने पर फतवा जारी
भारत-पाक युद्ध कोई समाधान नहीं: संयुक्त राष्ट्र महासचिव की चेतावनी
पाकिस्तान में विद्रोह: मौलाना ने भारत के साथ देने की कसम खाई!