पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान की XII कोर की दो अहम इन्फेंट्री डिवीजन, 33वीं और 41वीं, बलूचिस्तान से हटाकर भारत की सीमाओं की ओर भेजी जा रही हैं। यह दोनों डिवीजन पाकिस्तान आर्मी की बलूचिस्तान में सुरक्षा और सैन्य ऑपरेशनों की रीढ़ मानी जाती थीं।
भारत से जंग के हालात के बीच पाकिस्तानी सेना ने इन दोनों डिवीजन को बलूचिस्तान से हटाकर पंजाब और सिंध की ओर ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें भारत के साथ संभावित सीमा तनावों या युद्ध की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सके। यह कदम भारत-पाक सीमा पर बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित टकराव की आशंकाओं के बीच उठाया गया है।
इस सैन्य बदलाव से बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और स्थायित्व पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यह वही इलाका है जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और अन्य स्वतंत्रता समर्थक गुट लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सेना की इस वापसी को बलूच विद्रोहियों के लिए एक खाली मैदान की तरह देखा जा रहा है।
हालांकि BLA की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि BLA और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के लिए यह एक रणनीतिक अवसर हो सकता है। माना जा रहा है कि वे इन सेना के काफिलों पर हमले की योजना बना सकते हैं या बलूच क्षेत्र को सेना मुक्त करने की दिशा में तेज़ी से कार्यवाही कर सकते हैं।
33वीं और 41वीं डिवीजनें बलूचिस्तान के पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के लिए प्रशिक्षित थीं। इनके हटने के बाद पाकिस्तान को वहां पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों या फ्रंटियर कोर पर निर्भर रहना पड़ेगा, जो पहले से ही कई हमलों का शिकार हो चुके हैं।
Pakistan Army leaving Baluchistan 33 & 41 Infantry Division Of XII Corps of Pak Army is moving From Balochistan To Indian Border.
— Lucifer (@krishnakamal077) May 5, 2025
I hope BLA freedom fighters is ready to do the needful on these convoys pic.twitter.com/fXScNQFqPK
हाफिज सईद के बेटे में दिखा भारत का खौफ, बोला - मोदी मेरे पिता को...
पीएमओ में हलचल: राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से मुलाकात!
चिनाब का पानी रोकोगे तो रखोगे कहां? मत करो युद्ध! - मदनी के बयान पर भाजपा का पलटवार, माफी की मांग
पहलगाम हमले के बदले का प्लान तैयार? पीएम मोदी से मिले रक्षा सचिव!
रोहित शर्मा की अहमियत समझ आई मुंबई इंडियंस को, हेड कोच जयवर्धने ने की जमकर तारीफ
पाकिस्तान की गुहार पर UNSC में गुप्त बैठक, भारत को मिला भारी समर्थन
लाल मस्जिद में मौलवी का सवाल - भारत से जंग में कौन देगा पाकिस्तान का साथ? जवाब मिला सन्नाटा
भागे, गिरे, कॉलर पकड़ी, शर्ट फटी: ईडी ने ऐसे गिरफ्तार किया पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को
फिल्मी अंदाज में ED ने पकड़ा कांग्रेस नेता को, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप!
भारत-पाकिस्तान तनाव: देशव्यापी मॉक ड्रिल, जानिए आपके शहर में कब!