भागे, गिरे, कॉलर पकड़ी, शर्ट फटी: ईडी ने ऐसे गिरफ्तार किया पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को
News Image

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक और उनकी कंपनी पर 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

आरोप है कि उन्होंने दीनदयाल आवास योजना के तहत लगभग 1500 करोड़ रुपये का गबन किया है।

गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईडी जब पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे भागने लगे।

ईडी के अधिकारियों ने उन्हें दौड़कर पकड़ा, जिसमें पूर्व विधायक नीचे गिर गए। धर्म सिंह छोकर और ईडी कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई।

ज़मीन पर बैठे धर्म सिंह उठने का नाम नहीं ले रहे थे। टीम की सख्ती के बाद आखिरकार उन्हें उठाया गया और गाड़ी में बैठाया गया।

उठने में आनाकानी करने पर टीम के एक सदस्य ने उनकी कॉलर पकड़ी और खड़ा कर दिया। इस नोंकझोंक के दौरान पूर्व विधायक की शर्ट फट गई।

ईडी ने गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें M/s Sai Aaina Farms Pvt. Ltd. पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप थे। इसी मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है।

धर्म सिंह छोकर हरियाणा की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। उन पर पहले भी कई अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनके घर और ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को कई संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली थी। धर्म सिंह के बेटे पर भी ईडी में मामला दर्ज है। दोनों को मिलाकर ये 1500 करोड़ का घोटाला है।

धर्म सिंह छोकर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का करीबी माना जाता है।

धर्म सिंह छोकर की गिरफ्तारी के साथ ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है। उनका बेटा विकास छोकर अभी भी फरार है और जांच जारी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2025: प्रज्ञा और प्रियल बनीं प्रदेश की नई पहचान

Story 1

पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल के घर राहुल गांधी, परिवार को दी सांत्वना

Story 1

क्या युद्ध की तैयारी? संजय राउत ने मॉक ड्रिल पर उठाए सवाल

Story 1

IPL 2025: स्टब्स के रन आउट पर काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

Story 1

रातों-रात करोड़पति: 39 रुपये लगाकर युवक ने Dream11 पर जीते 4 करोड़!

Story 1

गाय को लात मारना पड़ा भारी, पशु ने सिखाया ऐसा सबक, जान बचाना हुआ मुश्किल!

Story 1

रोहित शर्मा की अहमियत समझ आई मुंबई इंडियंस को, हेड कोच जयवर्धने ने की जमकर तारीफ

Story 1

...और इन्हें कश्मीर चाहिए : पाकिस्तानी करतूतों के वायरल वीडियो पर दुनिया हंस रही है

Story 1

पाक जंग जीता तो माधुरी दीक्षित मेरी : पाकिस्तानी मौलाना का विवादित वीडियो वायरल

Story 1

राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल: बीजेपी का आह्वान, नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील