दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। आने वाले कुछ दिनों तक उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिंक लाइन पर मेट्रो देरी से चलेंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य के कारण 5 मई से लेकर अगले पांच दिनों, यानी 10 मई तक मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस वजह से सुबह के समय मेट्रो के संचालन में यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मजलिस पार्क से लेकर शिव विहार तक पिंक लाइन पर 10 मई तक यात्रियों को परेशानी होगी। सुबह के समय ट्रेनों के संचालन में लगभग 12 मिनट से लेकर 1 घंटा 10 मिनट तक की देरी हो सकती है। DMRC का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के विस्तार की योजना के तहत मजलिस पार्क-मौजपुर खंड का निर्माण आवश्यक है।
जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा 6 मई से 9 मई तक हर रात लगभग 11 बजे तक बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रमुख स्टेशनों से मेट्रो की पहली सेवा अब निर्धारित समय से थोड़ी देर बाद शुरू होगी। शिव विहार से सुबह 7 बजे और मौजपुर-बाबरपुर से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मेट्रो संचालन शुरू होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह जानकारी साझा की है, ताकि यात्रियों को मेट्रो की टाइमिंग के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।
#DelhiMetro pic.twitter.com/JLFDHxn14L
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) May 5, 2025
DRDO और नौसेना ने किया MIGM माइन्स का सफल परीक्षण
रफ़्तार ट्रेन के नीचे लेटी रही महिला, चमत्कारिक ढंग से बची जान!
क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? राम को काल्पनिक बताने पर भड़के बृजभूषण!
सियासी भूचाल! 500 करोड़ की हेराफेरी में ED के हत्थे चढ़े पूर्व MLA धर्म सिंह छौक्कर, भागते हुए मुंह के बल गिरे
राजस्थान में ओले गिरे, मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना!
भारत ने किया स्वदेशी MIGM माइन का सफल परीक्षण, समुद्री ताकत में अभूतपूर्व वृद्धि
खड़गे के बयान पर बवाल: क्या कांग्रेस अध्यक्ष ने जिम्मेदारी का संकेत खो दिया?
बलूचिस्तान खाली! पाकिस्तानी सेना की दो महत्वपूर्ण डिवीजन भारत सीमा की ओर रवाना, BLA के लिए बड़ा मौका?
हवाई हमले के खतरे से निपटने के लिए भारत का आयरन डोम ! कैसे करेगा काम?
पहलगाम आतंकी हमले पर इल्तिजा मुफ्ती का दर्द, बोलीं- हिमांशी के विजुअल्स देखकर दिल टूट गया