प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर, जो 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में फरार थे, आखिरकार ईडी की गिरफ्त में आ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी रहे धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में छौक्कर भागते हुए औंधे मुंह गिरते हुए दिख रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। वीडियो में, पहले सब कुछ शांत दिखता है। फिर अचानक एक व्यक्ति भागते हुए दरवाजे की ओर बढ़ता है। वह गिर पड़ता है और कुछ लोग उस पर झपट कर उसे पकड़ लेते हैं।
जमीन पर गिरे व्यक्ति की पहचान पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के रूप में हुई है, जबकि उसे पकड़ने वाले लोग प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी हैं।
ईडी अधिकारियों ने फरार चल रहे धर्म सिंह छौक्कर का पता लगाया और उन्हें दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया। वीडियो में, समालखा से विधायक रहे धर्म सिंह छौक्कर पहले तो भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंततः ईडी की टीम उन्हें पकड़ लेती है।
पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। आरोप है कि कांग्रेस नेता की साईं आइना फर्म्स और माहिरा होम्स ने लोगों को घर खरीदने के नाम पर धोखा दिया है।
धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटों पर लोगों से घर बेचने के नाम पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हड़पने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद, ईडी ने जांच शुरू की।
इस मामले में धर्म सिंह छौक्कर के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी भी की है। अब आखिरकार उन्हें दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे चारों ओर सनसनी फैल गई है।
दिल्ली -
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 6, 2025
हरियाणा के कांग्रेस नेता धर्म सिंह को ED ने ऐसे गिरफ्तार किया , फुटेज वायरल !! pic.twitter.com/AWUpy6vhh6
प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन की स्कूल में हाथापाई, मोबाइल फोन तोड़ा!
कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर भी मिलेगा!
वक्फ कानून: बकरीद तक विरोध जारी, 15 मई को अगली सुनवाई!
दुश्मन के स्टेल्थ जहाजों की अब खैर नहीं! भारत ने खोजा रामबाण , नेवी हुई और ताकतवर
खिड़की तोड़ घुसा चोर, मालिक ने हथौड़े से किया मुंह लहूलुहान!
वायरल हुआ बुजुर्ग जोड़े का सुर, लता-मुकेश के गानों से जीता दिल
54 साल बाद: 7 मई को देश के 244 जिलों में बजेगा जंग का सायरन, गृह मंत्रालय की अहम बैठक आज!
सनक: रील बनाने के चक्कर में पैंट में लगाई आग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उतर गई हेकड़ी!
मध्य प्रदेश में पेंशन कार्यालयों में घटेगा स्टाफ, कैबिनेट का बड़ा फैसला
बीमार दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हे ने अस्पताल में लिए सात फेरे!