पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। सरकार के साथ-साथ मौलाना भी बौखलाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी मौलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगल रहा है।
वायरल वीडियो में मौलाना कह रहा है कि भारत और पाकिस्तान के लोगों में कोई अंतर नहीं है। दोनों देशों में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी रहते हैं।
किसी अन्य देश में दोनों देशों के लोग साथ बैठकर खाते हैं और उनके बीच प्रेम देखा जाता है।
मौलाना का कहना है कि दोनों देशों में सब कुछ सिर्फ एक आदमी ने खराब कर रखा है, और वो हैं मोदी। मोदी का दिमाग खराब हो गया है।
मौलाना ने यह भी कहा कि दोनों देशों की भलाई इसी में है कि मोदी को सत्ता से हटा दिया जाए। उसने यहां तक आरोप लगाया कि पहलगाम हमला भी मोदी ने ही करवाया है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर हिंदू थे।
भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया है, क्योंकि आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से थे।
भारत ने इस हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है।
इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है और कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और कलाकारों-नेताओं के सोशल मीडिया चैनलों को भारत में बैन कर दिया है।
पाकिस्तान पर जो मोदी का असर हुआ है वह मेने पहले कभी नही देखा , pic.twitter.com/gwVNgnBK08
— Nikki (@BenYagnik) May 4, 2025
समुद्र में दुश्मन का काल! भारतीय नौसेना और DRDO ने किया घातक माइन का सफल परीक्षण
रहस्यमय बदलाव: स्ट्रोक के बाद महिला अचानक बोलने लगी चीनी भाषा, हर कोई स्तब्ध!
अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो हम भारतीय सेना का साथ देंगे: पाकिस्तानी उपदेशक का बड़ा बयान
भोपाल लव जिहाद: क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अवैध हिस्सा ध्वस्त, रेस्टोरेंट सील
लाहौर में घुसकर मारने का वादा कब पूरा होगा? उदित राज ने मोदी-राजनाथ से पूछा सवाल!
भारत के नाम से थर्राया पाकिस्तान, नेशनल असेंबली में मचा हाहाकार!
KKR फैंस को राहत: आंद्रे रसेल ने संन्यास की खबरों को नकारा!
आरंभ है प्रचंड : कश्मीर में बर्फ में रील बनाने पर पूर्व बीजेपी चीफ विवादों में, विपक्ष भड़का!
झुकेगा नहीं! अय्यर को आउट कर राठी का फिर नोटबुक सेलिब्रेशन, BCCI लगाएगा भारी जुर्माना?
राजस्थान: बीजेपी विधायक की सदस्यता पर लटकी तलवार, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग