सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन सोमवार को अहमदाबाद में कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ये दुर्घटना सुबह 3:40 बजे हुई। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर जख्मी हालत में लेटे हुए हैं। वीडियो में उनकी चोटें साफ दिखाई दे रही हैं और उनके पैरों पर पट्टी बंधी हुई है। उन्हें दर्द से कराहते हुए भी देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये भीषण कार एक्सीडेंट 5 मई को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। पवनदीप राजन के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी हालत के बारे में सुनकर चिंता हो रही है और वे सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
पवनदीप राजन का जन्म उत्तराखंड के चंपावत इलाके में हुआ था। उन्होंने 2015 में अपने गाने यकीन से शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने वॉयस इंडिया शो में भाग लिया और उसे जीता भी। उन्हें 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक कार मिली थी। बाद में, उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 12 भी जीता।
27 वर्षीय पवनदीप मशहूर कुमाउनी लोक गायक सुरेश राजन के बेटे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने दुबई, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण अफ्रीका सहित 13 देशों में एक हजार से अधिक लाइव शो में प्रदर्शन किया है। लोग उनकी गायकी और व्यक्तित्व को खूब पसंद करते हैं।
#PawandeepRajan #indianidol pic.twitter.com/EBHW8QtpvR
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) May 5, 2025
कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं : कश्मीरी मुस्लिम महिला के बयान से देश में आक्रोश
चिनाब नदी पर सलाल डैम के सभी गेट बंद, पानी का प्रवाह पूरी तरह रोका गया
वायरल वीडियो: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, लड़की के साथ हुआ भयानक हादसा!
तुर्की का युद्धपोत जिसका पाकिस्तान बखान कर रहा, उसका बाप भारत में मौजूद!
राफेल पर नींबू-मिर्ची: अजय राय के मजाक पर निशिकांत दुबे का करारा पलटवार
हार पर भी ताली! क्या बदल गए हैं संजीव गोयनका?
झुकेगा नहीं! अय्यर को आउट कर राठी का फिर नोटबुक सेलिब्रेशन, BCCI लगाएगा भारी जुर्माना?
दयालु बनने चला था शख्स, सामने वाले ने कर दिया खेल!
पाक का नाम-ओ-निशान तक न बचे: गिरि महाराज का बड़ा बयान, राजनीति करने वाले देशद्रोही
काउंटी मैच में बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल!