रियान पराग की 2 साल पुरानी चाहत हुई पूरी, 10 मिनट में किया वो काम युवराज सिंह भी ठोकेंगे सलाम
News Image

राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में 95 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी हर तरफ वाहवाही हो रही है।

रियान पराग की यह पारी तब आई जब उनकी टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। हालांकि, राजस्थान को इस मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद रियान पराग की जमकर तारीफ हो रही है।

उन्होंने इस पारी के दौरान एक ऐसा कारनामा भी करके दिखाया जो उनसे पहले आईपीएल के 17 साल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। इस पारी के साथ ही रियान पराग की दो साल पुरानी एक चाहत भी पूरी हो गई है।

रविवार 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 206 रन ठोक दिए।

207 रन का बड़ा लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते रहे, लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को खूब रिमांड पर लिया।

एक तरफ विकेट गिर रहे थे, तो दूसरी ओर से कप्तान पराग लगातार चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे। एक समय कप्तान ने अपनी टीम को मुकाबले में लगभग वापस ला दिया था, लेकिन उनके आउट होने के बाद राजस्थान की जीत की उम्मीद भी पूरी तरह से समाप्त हो गई।

केकेआर के खिलाफ रियान के बल्ले से 45 गेंदों पर 95 रन की यादगार पारी निकली, जिसमें 6 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। पराग ने कोलकाता के गेंदबाजों की कुटाई 211.11 के स्ट्राइक रेट से की थी।

रियान पराग ने अपनी पारी में कुल 8 छक्के लगाए, जिसमें 5 छक्के उन्होंने सिर्फ मोईन अली के ओवर में दागे थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी का 13वां ओवर डालने के लिए ऑफ स्पिनर मोईन अली को गेंद थमाई थी। हेटमायर ने अली की पहली गेंद पर सिंगल लेकर रियान पराग को स्ट्राइक दे दी।

इसके बाद पराग ने मोईन अली के ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के ठोक दिए।

रियान पराग के द्वारा लगातार 5 छक्के लगाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक ट्विट जमकर वायरल हो रहा है।

रियान ने 14 मार्च 2023 को ट्विटर पर एक ट्विट किया था, जिसमें लिखा था कि मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में किसी समय एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा।

हालांकि, वह यह कारनामा उस सीजन में पूरा नहीं कर सके थे। मगर इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ न सिर्फ उन्होंने यह कारनामा करके दिखाया बल्कि लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगाए।

पहले रियान ने मोईन के ओवर में 5 छक्के ठोके तो वरुण चक्रवर्ती के ओवर में पहली गेंद फेस कर रहे रियान ने उसे भी दर्शक दीर्घा में डिपॉजिट कर दिया, और इस तरह उन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के ठोक दिए।

रियान पराग आईपीएल इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रियान सिर्फ 5वें बल्लेबाज हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

9 गेंद में 2 रन, फिर 13 बॉल में तबाही: 407 दिन बाद रसेल का धमाका!

Story 1

बल्ला बदलने को कहने पर धोनी ने किया ऐसा, कोहली ने खलील को सिखाया सबक

Story 1

हवा में बल्ला और पवेलियन में पंत, फ्लॉप शो से फैंस में गुस्सा

Story 1

पहलगाम हमले पर प्रियंका गांधी का दो टूक बयान, कहा - हम सरकार के साथ

Story 1

पानी में दिखा मगरमच्छ जैसा रहस्यमय जीव! मछलियां भी नहीं डरीं

Story 1

रियान पराग का तूफान! IPL में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर मचाई खलबली

Story 1

4 साल की मासूम गायब, 38 साल बाद जंगल में मिली; हुलिया देख लोग सहम गए!

Story 1

बिहार चुनाव: क्या तेजस्वी के चेहरे पर महागठबंधन की मुहर लग गई? सभी सीटों पर साथ लड़ेंगे चुनाव!

Story 1

भारत ने हमला किया तो क्या करेंगे? पाकिस्तानी सांसद की सुनकर छूट जाएगी हंसी!

Story 1

मोदी मेरे खाला के बेटे नहीं जो पीछे हट जाएंगे, युद्ध हुआ तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा : पाकिस्तानी सांसद का बयान वायरल