आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।
सीजन के बीच में पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका लगा जब उनके स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होकर बाहर हो गए।
फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ही ऑलराउंडर मिच ओवेन को टीम में शामिल करने का ऐलान कर दिया है।
पंजाब किंग्स ने मिच ओवेन को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।
23 साल के मिच ओवेन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
ओवेन फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी की तरफ से खेल रहे हैं। वह पीएसएल सीजन खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम में शामिल होंगे।
मिच ओवेन ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
टी20 क्रिकेट में उन्होंने 34 मैचों में 25.84 की औसत से 646 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। इसके अलावा, मिच के नाम 10 विकेट भी दर्ज हैं।
पंजाब किंग्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
पंजाब किंग्स ने 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में उन्हें जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
पंजाब किंग्स को अपने बाकी बचे 4 मैचों में लखनऊ सुपर जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। टीम को लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-2 में रहने के लिए अपना प्रदर्शन जारी रखना होगा।
*UPDATE: Mitchell Owen replaces Glenn Maxwell for the rest of #TATAIPL 2025 season. pic.twitter.com/yX7Z8uamMt
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 4, 2025
भारत ने हमला किया तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा - पाक MP में भारतीय सेना का खौफ
मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है? : पाकिस्तानी सांसद का विवादित बयान वायरल
क्या IPL में धोनी का आखिरी मैच? कोहली ने सम्मान में उतारी टोपी!
5 अर्धशतक, 500+ रन: साई सुदर्शन को मिलेगा IPL 2025 में विस्फोट का इनाम?
भारत से डरकर इंग्लैंड भागने की बात करने वाले पाकिस्तानी सांसद का वीडियो वायरल
मैक्सवेल की जगह धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई, पंजाब किंग्स ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बिहार में अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट!
स्टेडियम पार छक्का! प्रीति जिंटा भी रह गईं हैरान, शशांक सिंह का तूफानी प्रहार वायरल
भारत ने हमला किया तो क्या करेंगे? पाकिस्तानी सांसद की सुनकर छूट जाएगी हंसी!
IPL 2025: पंजाब किंग्स में विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री, क्या बनाएंगे चैंपियन?