पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव फांसी लगाई: वीडियो में बयां किया दर्द
News Image

आगरा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृत्यु से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में मानव ने अपनी मानसिक स्थिति और पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मानव शर्मा के 6 मिनट 57 सेकंड के वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में भावुक होकर मानव कहते हैं कि पुरुषों को भी संरक्षण मिलना चाहिए, अन्यथा एक दिन कोई भी आदमी नहीं बचेगा जिस पर इल्जाम लगाए जा सकें।

एयरफोर्स से रिटायर्ड मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव की शादी 30 नवंबर, 2024 को बरहन निवासी निकिता से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहने लगे, लेकिन जल्द ही उनके बीच झगड़े होने लगे। परिवार का दावा है कि निकिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

23 फरवरी को मानव अपनी पत्नी के साथ आगरा आया और उसे मायके छोड़कर लौट गया। परिवार का आरोप है कि वहां ससुरालवालों ने भी उसे धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे मानव ने अपने घर में फांसी लगा ली।

वीडियो में मानव कहते हैं, सॉरी बाबा, सॉरी मम्मी, सॉरी अक्कू। मर्दों के बारे में कोई बात क्यों नहीं करता? वे बहुत अकेले हैं। मेरी पत्नी मुझे धमकाती थी कि मेरे जाने से सब ठीक हो जाएगा। ये वीडियो अथॉरिटी और लॉ के लिए हैं, ये बताने के लिए कि उन्हें पुरुषों को प्रोटेक्ट करना चाहिए, क्योंकि अगर कोई पुरुष बचेगा नहीं तो आरोप किस पर लगाए जाएंगे।

मानव ने वीडियो में बताया कि वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

मानव के पिता ने बताया कि घटना के बाद उसे मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन शिवरात्रि ड्यूटी का हवाला देकर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, मानव की पत्नी निकिता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, मैंने मानव के परिवार को बताया कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। वह शराब पीते थे और कई बार मुझे मारते थे। मैंने पहले भी उन्हें सुसाइड से बचाया था।

एक तरफ जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पत्नी के ऐसे बयान ने मामले को उलझा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान की हलक में अटकी जान, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे राफेल-जगुआर!

Story 1

क्या भारत को इजरायल जैसा हथकंडा अपनाना चाहिए? पाकिस्तान से तनाव के बीच क्यों उठी बात

Story 1

क्या गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नहीं? मुख्यमंत्री सरमा ने कुर्सी छोड़ने की दी चुनौती!

Story 1

राशिद खान का अविश्वसनीय कैच! क्या इसे कैच ऑफ द सीजन कहें?

Story 1

मौलवी साहब भूले माइक बंद करना, खर्राटों से गूंजा इलाका!

Story 1

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी!

Story 1

वरना आज धरती लाल हो जाती : भाई की पगड़ी पर आई बात, बौखलाए नरेश टिकैत, अब करेंगे ये काम

Story 1

पाकिस्तान से तनाव के बीच अमेरिका का भारत को बड़ा समर्थन, 13 करोड़ डॉलर के सर्विलांस उपकरण मंजूर

Story 1

मौलवी साहब का माइक ऑन, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!

Story 1

यूसीसी लागू होने पर मामू-फूफी की बेटी से कैसे करेंगे निकाह? मौलानाओं का हंगामा, मोदी पर भड़के