राजस्थान में गुरुवार दोपहर तक तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं और गरजते बादलों के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो सप्ताह में प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर और बीकानेर में रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के झालावाड़ और भीलवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। गंगधार (झालावाड़) में सबसे अधिक 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई है, लेकिन उसके बाद 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर शामिल हैं।
2 से 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है, जिससे राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जिससे अगले 3-5 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आएगी और लू का प्रकोप समाप्त हो सकता है।
दूसरे सप्ताह (2 मई - 8 मई 2025) के दौरान भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किए जाने की संभावना है और अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
*आगामी दो सप्ताह के लिये मौसम पूर्वानुमान
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 1, 2025
दिनांक : 01.05.2025 pic.twitter.com/oFZzPb96dG
पलटे चन्नी: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने से किया इनकार, सुनाई शायरी
जेल में इमरान खान के साथ बलात्कार? लीक हुई मेडिकल रिपोर्ट से मचा हड़कंप!
भारत की सरज़मीं हमारी थी और है: ओवैसी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार
निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार, कपूर परिवार शोक में डूबा
राकेश टिकैत की पगड़ी उछाली गई, मुजफ्फरनगर में हंगामा, भाई के बयान से भड़का आक्रोश
सावधान! मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में तूफान का खतरा, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की लैंडिंग, मंत्रियों के फोटोशूट पर मचा बवाल
OMG! बैल ने किया स्कूटर चोरी, लोग बोले - डेट पर जाने की तैयारी!
सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठे सवाल, चन्नी के बयान से मचा बवाल!
सर्जिकल स्ट्राइक पर यू-टर्न: चन्नी बोले, अब सबूत नहीं मांग रहा