सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठे सवाल, चन्नी के बयान से मचा बवाल!
News Image

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अपने सवालों से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए कहा, कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? सिरसा ने आगे कहा कि पाकिस्तान खुद सर्जिकल स्ट्राइक से हुए नुकसान की बात कह रहा है।

हालांकि, विवाद बढ़ता देख चन्नी ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, आज सर्जिकल (स्ट्राइक) के बारे में कुछ नहीं है। इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वो ये है कि इसे (पहलगाम आतंकी हमला) भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर-उधर की बात मत कर, बता की काफिला क्यों लूटा। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर मारा गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।

इससे पहले भी चन्नी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था, आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई, किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं, लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं: हिमंत बिस्वा सरमा का सनसनीखेज दावा

Story 1

सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठे सवाल, चन्नी के बयान से मचा बवाल!

Story 1

पाकिस्तान की गंदी चाल! भारतीय सेना के अधिकारियों के खिलाफ दुष्प्रचार

Story 1

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, एक साल बाद तोड़ी चुप्पी

Story 1

इमरान खान के साथ जेल में रेप का दावा, HIV टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने से हड़कंप!

Story 1

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान, सिकंदर रजा की वापसी!

Story 1

पहलगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान: हम थक गए, अब PM मोदी जो भी...

Story 1

निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार, कपूर परिवार शोक में डूबा

Story 1

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी!

Story 1

बाबर आजम के पोस्ट से बवाल: क्या पाकिस्तानी सेना कर रही है आतंकवाद का समर्थन?