सम्मान जीता जाता है: रोहित शर्मा के आगे झुके आकाश मधवाल, वायरल हुआ वीडियो
News Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।

तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए इस मुकाबले में राजस्थान को 100 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

मैच के बाद, आकाश मधवाल को रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए देखा गया। मधवाल ने रोहित की कप्तानी में अपना IPL डेब्यू किया था और 2023 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, उन्हें पिछले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला और फिर उन्हें IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने मधवाल को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मधवाल पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने इसके बाद स्टैंड में बैठी अपनी पत्नी रितिका की ओर इशारा किया और मधवाल ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। रितिका ने भी मुस्कुराते हुए युवा खिलाड़ी की ओर हाथ हिलाया। रोहित और मधवाल के बीच बातचीत हुई और रोहित ने मधवाल की जर्सी पर साइन भी किए।

मुकाबले में आकाश मधवाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ आकाश कोई विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 9.80 की इकोनॉमी से 39 रन खर्च किए।

वहीं, रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 9 चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने रियान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े।

रोहित शर्मा अब एक आईपीएल टीम के खिलाफ 6000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 5751 रन और कुल 6024 रन (चैंपियंस लीग टी20 के साथ) बनाए हैं। आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट कोहली ने अब तक 262 मैचों में 8447 रन बनाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या भारत को इजरायल जैसा हथकंडा अपनाना चाहिए? पाकिस्तान से तनाव के बीच क्यों उठी बात

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 58,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Story 1

एशिया कप 2025 पर संकट: पहलगाम हमले के बाद रद्द होने की आशंका!

Story 1

मुझे नहीं पता पीएम मोदी ऐसा क्यों...? पीएम मोदी के नींद हराम करने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Story 1

हनुमान बेनीवाल हिरासत में, रिहा करो ट्रेंड

Story 1

UCC लागू होने से मुस्लिम विवाहों पर संकट? मौलानाओं का विरोध प्रदर्शन

Story 1

पाकिस्तान का कबूलनामा: बिलावल भुट्टो ने माना, हां, हमने आतंकवादी पाले

Story 1

मौत के मुंह से वापस आए सुबोध पाटिल, सुनाई पहलगाम हमले की आपबीती

Story 1

IPL 2025: राशिद खान का अविश्वसनीय कैच! हेड हुए हैरान

Story 1

जंग की रिहर्सल शुरू! गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे राफेल-सुखोई, देश में पहली बार हुई नाइट लैंडिंग ड्रिल