पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक जिपलाइन ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल, 2025 को बैसारन घाटी में हुए हमले के संबंध में की गई है।
वायरल वीडियो में, गोलियों की आवाज के बीच ऑपरेटर को अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए और एक पर्यटक को जिपलाइन पर धक्का देते हुए देखा जा सकता है। NIA को संदेह है कि ऑपरेटर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमले में शामिल हो सकता है।
यह वीडियो अहमदाबाद के ऋषि भट्ट ने रिकॉर्ड किया था, जो कश्मीर घूमने गए थे। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनते ही ऑपरेटर तीन बार अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाता है और ऋषि को जिपलाइन पर भेज देता है।
वीडियो में नीचे भगदड़ मची हुई है, लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, और कुछ जमीन पर गिर रहे हैं क्योंकि गोलियां उनकी तरफ आ रही हैं। ऋषि कुछ समय के लिए असमंजस में दिखाई देते हैं, लेकिन वे घटना को पूरी तरह से समझ नहीं पाते और वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं।
NIA अधिकारियों ने अब ऋषि भट्ट के वीडियो के आधार पर जिपलाइन ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्थानीय लोगों का भी इस हमले से कोई संबंध हो सकता है, जिसकी NIA जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि ने बताया कि उनसे पहले उनकी पत्नी और बच्चे समेत 9 लोग जिपलाइन पर गए थे। उस समय ऑपरेटर ने कुछ नहीं कहा। जब वह आए, तो उसने अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाया। ऋषि ने इस पर ध्यान नहीं दिया और ऑपरेटर ने उन्हें आगे जाने के लिए हल्का धक्का दे दिया।
आगे आने के बाद, जब ऋषि को एहसास हुआ कि गोलियां चल रही हैं, तो वह घबरा गए। नीचे कई लोग निढाल पड़े थे। उन्होंने तुरंत ही जिपलाइन बीच में रोका और हुक खोलकर लगभग 20 फीट की ऊंचाई से कूद गए। नीचे आकर अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर वहां से जान बचाकर भागे।
पहलगाम में इस्लामी आतंकियों ने कथित तौर पर हिन्दुओं का धर्म पूछकर चुन-चुनकर गोली मार दी थी। हमले में 25 भारतीय पर्यटक, एक नेपाली नागरिक और एक स्थानीय मुस्लिम सहित कुल 28 लोग मारे गए थे।
हमलावरों ने पुरुषों की पैंट उतारकर यह भी चेक किया कि वे मुस्लिम हैं या नहीं। कई लोगों को सीधे सिर में गोली मारी गई। हमले की जिम्मेदारी पहले लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, लेकिन बाद में उसने अपना बयान वापस ले लिया।
*पहलगाम हमले का नया दर्दनाक वीडियो!
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) April 28, 2025
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है,
सब लोगों को पता चला कि यह सच में आतंकवादी है फिर लोगों में भगदड़ मची
कितनी निर्ममता से इस्लामी आतंकी लोगों को दौड़ा दौड़ाकर गोली मार रहे हैं! pic.twitter.com/c046tqpFld
पहलगाम हमला: तीन बार अल्लाह हू अकबर बोला, फिर सिर हिलाया, और गोलियां चल गईं
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा फैसला: 48 रिसॉर्ट और पर्यटक स्थल बंद
पहली गेंद पर छक्का मारना नॉर्मल! वैभव सूर्यवंशी ने बताई IPL में धमाकेदार एंट्री की कहानी
पहलगाम में जो हुआ, उसकी सज़ा हमें क्यों? - कैमरे पर रो पड़ी पाकिस्तानी महिला
मम्मी की 3 घंटे की नींद और पिता की नौकरी का त्याग: वैभव सूर्यवंशी का संघर्षपूर्ण सफर
IPL 2025 के बीच CSK के दिग्गज अश्विन को पद्मश्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
बांग्लादेश: मंदिर तोड़ा, श्मशान को पशु बाजार बनाने की साजिश!
आईपीएल 2025: राजस्थान ने गुजरात को हराया, आरसीबी अब भी टॉप पर!
पहलगाम हमले पर विवादित बयान: बुजुर्ग ने कहा, सही हुआ, अल्लाह सबको मारेगा!
अहमदाबाद का मिनी बांग्लादेश ध्वस्त: 50 जेसीबी और 2000 जवानों का धावा