पहलगाम हमला: तीन बार अल्लाह हू अकबर बोला, फिर सिर हिलाया, और गोलियां चल गईं
News Image

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो इस ओर इशारा करती हैं कि 26 पर्यटकों पर हमले में आतंकियों को स्थानीय लोगों ने मदद की थी। एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे जिपलाइन का आनंद ले रहे एक पर्यटक ने कैमरे में कैद किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि भट्ट, जो हमले के समय मौके पर मौजूद थे, ने उस दिन की पूरी कहानी साझा की है। वायरल वीडियो में वह जिपलाइन का आनंद लेते दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे आतंकी लोगों पर गोलियां चला रहे हैं।

ऋषि भट्ट को जिपलाइन करवाने वाले शख्स पर 100 प्रतिशत शक है। उनका कहना है कि उस जिपलाइनर को पहलगाम में आतंकियों के बारे में पहले से कुछ पता हो सकता है।

भट्ट ने दावा किया कि उनके आगे जिपलाइन करने वाले 9 लोगों को उसने आराम से जिपलाइन करवाया। जिपलाइन वाला व्यक्ति पहले मिनी स्विट्जरलैंड, मिनी स्विट्जरलैंड कह रहा था, लेकिन जैसे ही मैं जिपलाइन पर निकला तो वह तीन बार अल्लाह हू अकबर बोलने लगा। इसके तुरंत बाद ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

भट्ट को शक है कि वह इसमें शामिल हो सकता है या फिर उसे इस आतंकी हमले के बारे में कुछ पता हो सकता है, क्योंकि मेरे आगे निकलने वाले लोगों के समय वो कुछ नहीं बोला, लेकिन मेरे निकलते ही उसने नारे लगाने शुरू किए और फायरिंग शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद 23 अप्रैल 2025 को जब वह अहमदाबाद पहुंचे और शाम को परिवार के साथ वीडियो देख रहे थे, तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि जिपलाइन करवाने वाले शख्स ने क्या किया था।

ऋषि भट्ट ने बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ दोपहर के समय पहलगाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ वीडियो और फोटोज खीचीं। उस समय माहौल बिल्कुल ठीक था। फिर उन्होंने वहां जिपलाइन का टिकट लिया।

उन्होंने बताया कि उनसे पहले वहां 3 लोगों का एक परिवार पहुंचा था, जिसके बाद अन्य तीन लोगों की एक फैमिली थी, फिर उनका परिवार था। सब नीचे पहुंच गए थे, फिर उनकी पत्नी और बेटा भी नीचे पहुंचे। उनके सामने आते ही वहां कुछ आतंकियों ने लोगों को गोली मार दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसी ने जिपलाइन करवाने वाले शख्स को पूछताछ के लिए बुलाया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

व्हीलचेयर पर बैठे राहुल द्रविड़, सूर्यवंशी के शतक पर खुशी से उठे!

Story 1

पद्म पुरस्कार 2025: अरिजीत सिंह, अजीत कुमार समेत इन सितारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित!

Story 1

पहलगाम हमला: ज़िपलाइन वीडियो से खुली खौफनाक साजिश की परतें!

Story 1

क्या शाहरुख खान मार्वल की दुनिया में दिखेंगे? सोशल मीडिया पर मची खलबली!

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया दुष्ट देश

Story 1

पहलगाम हमले पर खान सर का प्लान वायरल: पाकिस्तान के रहीम चाचा अब सीधे अरब सागर में मिलेंगे

Story 1

पहलगाम हमले का बदला: झूठ के सहारे अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान

Story 1

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का धमाका! 38 गेंदों में शतक, नेताओं ने दी बधाई

Story 1

गुजरात में फिर बेमौसम बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Story 1

सिंधिया कभी गरीबों को जमीन दान करते थे, अब संविधान के बल पर छीन रहे हैं: जीतू पटवारी