राष्ट्रपति भवन में बीते सोमवार शाम पद्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों को पद्म भूषण और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस वर्ष कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए।
साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर भी इस समारोह में शामिल हुए। इन तीनों को मिले अवॉर्ड्स के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
दिवंगत गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर फरीदा भावुक हो गईं।
फिल्म निर्माता शेखर कपूर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बॉलीवुड को मासूम , मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अरिजीत सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।
साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
जसपिंदर नरूला, भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, अश्विनी भिड़े-देशपांडे, लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी और महाबीर नायक जैसे कलाकारों को भी पद्मश्री से नवाजा गया।
वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग और अशोक सराफ को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।
ये अवॉर्ड्स राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में सितारों को दिए गए।
*#WATCH | Film Director Shekhar Kapur receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Art.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/2f59vWcZm0
स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे पर्यटकों पर भालू का हमला, वायरल वीडियो से उड़े होश!
सिंधिया कभी गरीबों को जमीन दान करते थे, अब संविधान के बल पर छीन रहे हैं: जीतू पटवारी
हरिद्वार-जम्मू हेमकुंट एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची, रेलवे गार्ड की सतर्कता से साजिश विफल
भारत ने उंगली भी नहीं उठाई, पाकिस्तान के ISI अफसर का खात्मा!
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा फैसला: 48 रिसॉर्ट और पर्यटक स्थल बंद
मुजफ्फराबाद में जल्द लहराएगा तिरंगा, 1955 का हिसाब होगा बराबर: निशिकांत दुबे
पंचायत की टीम लेकर आई ग्राम चिकित्सालय , जानिए कब और कहां देखें गांव की नई कहानी!
खुलेआम आतंकियों को पनाह देने की बात कबूली, UN में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला
भगवान से सिक्सर किंग तक, वैभव सूर्यवंशी के शतक के दीवाने हुए दिग्गज
इंदिरा गांधी होतीं तो पाकिस्तान ख़त्म हो गया होता : खान सर के बयान से मची खलबली