चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अश्विन को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप जाखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
अश्विन को खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही अश्विन को सम्मानित करने की घोषणा कर दी थी।
दाएं हाथ के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।
अश्विन भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं।
अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट हासिल किए हैं। अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अश्विन क्रिकेट खेलना जारी रखे हुए हैं। वह फिलहाल आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अश्विन को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्विन का वीडियो शेयर करते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा।
इस समारोह में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को भी पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्रीजेश को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है।
श्रीजेश ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। वह वर्तमान में भारत की पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच हैं।
Congratulations to @ashwinravi99 on being conferred the prestigious Padma Shri award by the Hon ble President of India @rashtrapatibhvn, honouring his remarkable achievements and an illustrious career with #TeamIndia pic.twitter.com/8HlYQx3Dsl
— BCCI (@BCCI) April 28, 2025
दिवाली जल्दी! 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL में जड़ा तूफानी शतक, पिता को लगाया वीडियो कॉल
भाजपा नेता को पहचानने में हुई चूक, DSP ने मांगी माफी, वीडियो वायरल
LOC पर फिर धांय-धांय: पाकिस्तान ने 5वीं बार तोड़ा सीजफायर, भारत का करारा जवाब!
पहलगाम हमला: गोलीबारी के बाद अल्लाह हू अकबर क्यों बोला? जिप लाइन ऑपरेटर के पिता का खुलासा
प्रतिका रावल ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बनीं सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड: पूर्व एसएसजी कमांडो हाशिम मूसा का नाम आया सामने
अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई, चंदोला झील के पास बस्ती पर बुलडोजर, 800 गिरफ्तार
संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रहार: पाकिस्तान शर्मसार, मुंह छुपाने को मजबूर!
हर ओर बस वैभव ही वैभव... सचिन से लेकर युवराज तक सभी हुए 14 साल के इस वंडर बॉय के दीवाने
ज़िम्मेदारी के समय ग़ायब पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने