अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बुरी तरह विफल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को उनसे काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हो पाईं।
पंत का बल्ला इस आईपीएल में बिल्कुल शांत रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक केवल एक अर्धशतक जड़ा है, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, लेकिन उस मैच में भी लखनऊ को हार मिली थी।
अब फैंस को लगने लगा है कि पंत को लखनऊ की कप्तानी या पूरी टीम ही रास नहीं आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी ही नहीं सूट कर रही है, जिसके कारण उनका बल्ला खामोश है।
कई फैंस का मानना है कि उन्हें किसी की नजर लग गई है, जिसके चलते वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पंत के प्रदर्शन से फैंस भी निराश हैं और उनकी उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को आईपीएल ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। इतनी बड़ी कीमत अदा करने के बावजूद पंत लगातार निराश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक केवल 110 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2025 में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। इन 10 मैचों में कप्तान पंत ने 110 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक (63 रन) शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 98.21 और औसत 12.22 का रहा है। ये आंकड़े देखकर फैंस हैरान हैं। हालांकि, अभी भी उनके फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द फॉर्म में वापसी करेंगे।
*Rishabh Pant IN IPL 2025
— 🧢🩷 (@Rosh_met_Sanju) April 27, 2025
110 runs in 10 matches has lowest Avg & SR (min 8 inns) and has Grade A central contract. Doesn t deserve to be even in school level T20 team. This is such a disrespect to Indian cricket. Shame on @BCCI
And this mediocrity was compared to Sanju Samson. pic.twitter.com/06oH5piq51
बीमार पत्नी, हैवान पति: मौलवी ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, कबूला गुनाह
पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान : विकास दिव्यकीर्ति का वायरल वीडियो
भारत के दबाव का असर ! पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़
क्या आतंकियों के पास इतना समय है... पहलगाम हमले पर कांग्रेस विधायक का विवादास्पद सवाल
कंगाल पाकिस्तान की बुलेट ट्रेन की बातें, मरियम नवाज के दावे पर सोशल मीडिया में उड़ी खिल्ली
कौन हैं ये शख्सियत? विराट ने झुकाया सिर, RCB की जीत के बाद लिया आशीर्वाद
63000 करोड़ में भारत ने खरीदे परमाणु बम दागने में सक्षम 26 राफेल मरीन: बदलेंगे समंदर के समीकरण
उमर अब्दुल्ला का पूर्ण राज्य के दर्जे पर बड़ा बयान, लानत हो मुझपर कि...
IPL 2025: तेवतिया बाहर, ईशांत-सुंदर अंदर? राजस्थान के खिलाफ गुजरात की संभावित प्लेइंग XI
वजीरिस्तान में बम धमाका, 7 की मौत, कई घायल