बेटी बनी शैतान! गिड़गिड़ाई मां, फिर भी बेरहमी से नोचे बाल, बरसाए लात-घूंसे
News Image

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती अपनी ही मां को बेरहमी से मारती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बूढ़ी मां अपनी बेटी से रहम की भीख मांग रही है, लेकिन युवती लगातार उस पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बरसात कर रही है।

वायरल वीडियो में युवती अपनी मां के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा देती है और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई करती है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपनी मां को दांतों से भी काटा।

बुजुर्ग महिला दर्द से कराह रही है और अपनी बेटी से छोड़ देने की गुहार लगा रही है, लेकिन बेटी पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।

वीडियो में युवती हरियाणवी भाषा में अपनी मां को गालियां देती हुई भी सुनाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना हरियाणा की हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने हरियाणा पुलिस और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए आरोपी बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक यूजर ने लिखा, यह कितनी शर्मनाक घटना है। एक बेटी अपनी ही मां को इतनी बेरहमी से पीट रही है, सोचने वाली बात यह है कि यह उसकी अपनी मां है, न कि सास।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जहां बुजुर्ग माताओं को उनके ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का अब दुरुपयोग किया जा रहा है।

इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो की लोकेशन की पुष्टि होने पर आरोपी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कॉलेज छात्रा कार में लड़के संग संबंध बनाती पकड़ी, दोस्त ने पूछा - कैसा रहा काम?

Story 1

सिसवा में दबंगों का कहर: दलित युवक को सरेआम पीटा, मामला दर्ज

Story 1

अभिनेत्री आयेशा खान की देशभक्ति पर सवाल, कश्मीर पर विवादित पोस्ट लाइक करने पर मचा बवाल

Story 1

AI फोटो विवाद के बाद IAS स्मिता सभरवाल का तबादला!

Story 1

बीमार पत्नी, हैवान पति: मौलवी ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, कबूला गुनाह

Story 1

पहलगाम हमले पर BBC की रिपोर्टिंग से भारत नाराज़, सरकार ने दिया करारा जवाब!

Story 1

क्या पाकिस्तानी जनरल मुनीर का साम्राज्य 8,50,000 करोड़ का है? भारत के दिग्गज भी पीछे!

Story 1

IPL 2025: RCB शीर्ष पर, मुंबई इंडियंस ने लगाई ऊंची छलांग!

Story 1

दुख है वो फिर बच गया : सपा सांसद सुमन पर हमले की करणी सेना ने ली जिम्मेदारी

Story 1

भारत खुद अपने लोगों को मरवाता है... शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान