पहलगाम हमले पर अफरीदी का विवादित बयान, भारत पर लगाया आरोप
News Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत खुद ही लोगों को मरवाता है और फिर आरोप लगाता है कि वे जिंदा हैं।

अफरीदी ने इस आतंकी हमले पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे भारत से इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मांग रहे हैं। उनका कहना है कि भारत को आरोप लगाने से पहले साबित करना चाहिए कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ था।

अफरीदी ने कहा, पाकिस्तान के एम्बेसडर होने के नाते मैं यही कहूंगा कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी को लेकर मेरा बहुत मजबूत स्टैंड है। इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए। पड़ोसी मुल्क हैं, एक-दूसरे का ख्याल रखा जाए। हालांकि मैं यह भी कहूंगा कि जब आतंकी हमला हुआ तो आपने तुरंत पाकिस्तान पर इलजाम लगा दिया। इस तरह से चीजें नहीं होनी चाहिए। इससे आपसी रिश्ते खराब होते हैं। जहां आतंकी हमला हुआ वहां आपके 8 लाख सैनिक हैं। क्यों कोई फौजी लोगों को बचाने नहीं आया। खुद ही ब्लंडर करते हैं, खुद ही लोगो को मरवाते हैं और फिर खुद ही कहते हैं कि वो जिंदा हैं। इस तरह से न करें।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

अफरीदी के इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बताया है।

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा न करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर निशाना साधा था। कनेरिया ने कहा था कि शहबाज सच्चाई जानते हैं क्योंकि वे आतंकवादियों को पालने-पोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि पाकिस्तान की सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि अंदर से, वे सच्चाई जानते हैं - वे आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और पाल-पोस रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अभिनेत्री आयेशा खान की देशभक्ति पर सवाल, कश्मीर पर विवादित पोस्ट लाइक करने पर मचा बवाल

Story 1

आईपीएल में पहली बार रवि बिश्नोई ने जड़ा छक्का, बुमराह भी रह गए हैरान!

Story 1

भारतीयों को गला रेतने की धमकी! पाकिस्तानी कर्नल की हरकत कैमरे में कैद, अब नपेगी गर्दन

Story 1

बुलंदशहर में पुलिस का तांडव: सरेराह युवक की पिटाई, बेटी चीखती रही - अंकल छोड़ दो, प्लीज छोड़ दो!

Story 1

पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी? 40 मिनट चली उच्च-स्तरीय बैठक!

Story 1

कंप्यूटर आवाज से भिड़ीं दादी, बोलीं - तू क्यों दे रही है फिर उत्तर!

Story 1

दिल्ली में मातम: 800 झुग्गियां खाक, चार साल का मासूम जिंदा जला!

Story 1

पल भर में पाकिस्तान में तबाही! चीन-US भी पीछे... DRDO का बेमिसाल हाइपरसोनिक इंजन

Story 1

गुजरात में धूल भरी आंधी के साथ 3 जिलों में बारिश का अनुमान

Story 1

पहलगाम हमले के बाद भारतीय डर से पाकिस्तानी सेना में भगदड़, 1200 सैनिकों ने दिया इस्तीफा!