पिछले महीने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने लगभग 3,000 लोगों की जान ले ली। पड़ोसी होने के नाते ही नहीं, बल्कि मानवता के नाते भी भारत ने तत्काल मदद पहुंचाई। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस तबाही का जिक्र करते हुए एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर दिखाई, जिनके लिए भारतीय टीम किसी ब्रह्मा से कम नहीं थी।
भारतीय टीम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला को मलबे में 18 घंटे दबे रहने के बाद बचाया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के साथ उस महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भारतीय टीम ने उनके ऑक्सीजन स्तर को स्थिर करने से लेकर फ्रैक्चर के इलाज तक हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उस बुजुर्ग महिला ने भारतीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय बचाव दल की वजह से उन्हें नया जीवन मिला है। कई अन्य लोगों ने भी बताया कि भारतीय टीम की मदद से वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ढूंढ पाए।
पीएम मोदी ने बताया कि म्यांमार में फंसे लोगों के लिए एक-एक सांस कीमती थी। इसलिए भारत ने तत्काल ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया। एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट और नेवी के शिप मदद के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम ने वहां एक फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया और इंजीनियरों की टीम ने इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की।
भारतीय टीम ने कंबल, टेंट, स्लीपिंग बैग्स, दवाइयां, खाने-पीने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी पहुंचाईं। यह ऑपरेशन ब्रह्मा मानवीय मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
India’s ethos is rooted in humanitarian values, which is reflected in Operation Brahma. #MannKiBaat pic.twitter.com/VjHu7yvEEn
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2025
पहलगाम हमले को बताया राजनीतिक षड्यंत्र , सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेष्ठा झा विवादों में
नेहा राठौर की पोस्ट पर मचा बवाल, क्या होगी गिरफ्तारी?
बस में सोती लड़की का कंडक्टर ने किया यौन शोषण, वीडियो वायरल
कर्नाटक CM के बयान पर पाकिस्तान में बवाल, पहलगाम हमले पर देनी पड़ी सफाई
मिसाइल ईंधन भंडार बना काल: ईरानी बंदरगाह पर भीषण तबाही, 18 की मौत, 750 घायल
कश्मीर हमला: क्या शुभम द्विवेदी को मिलेगा शहीद का दर्जा? पत्नी ने उठाई आवाज़
वैंकूवर में भीषण हादसा! SUV ने भीड़ को रौंदा, कई लोगों के मरने की आशंका
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में 5% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी!
सिद्धारमैया बोल रहे पाकिस्तान की भाषा, युद्ध वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार
लंदन में पाक अधिकारी की शर्मनाक हरकत: अभिनंदन का गला रेतने की धमकी!